CityWeb
  • देश-विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
  • शहर
    • दिल्ली एनसीआर
    • ग्रेटर नोएडा
    • सहारनपुर
  • खेल-कूद
  • शिक्षा
  • जीवन शैली
  • धर्म
  • संपादकीय
No Result
View All Result
ताज़ा ख़बरें
CityWeb
  • देश-विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
  • शहर
    • दिल्ली एनसीआर
    • ग्रेटर नोएडा
    • सहारनपुर
  • खेल-कूद
  • शिक्षा
  • जीवन शैली
  • धर्म
  • संपादकीय
No Result
View All Result
CityWeb
No Result
View All Result
Kargil rajatam

कारगिल रजतम में वीर सैनिकों व शहीदों के परिवारों का हुआ ऐतिहासिक सम्मान

City Web by City Web
July 20, 2024
in CityWeb, ग्रेटर नोएडा
0
Share on FacebookShare on Twitter

कारगिल शौर्य दिवस की 25वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में इंडिया एक्सपो सेंटर में इंडिया एक्सपो, यूजीजे फाउंडेशन और मीडिया क्लब आॅफ इंडिया ( एमसीआई) के बैनर तले कारगिल रजतम कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

इस कार्यक्रम में सेना और सुरक्षाबलों के वीर जवानों और वीर शहीदों के परिवारों को सम्मानित किया गया। इस मौके पर वीर शहीदों को सामूहिक श्रद्धांजलि भी दी गई। ये वो क्षण था जब इन परिवारों की दु:ख से आंखे नम थी और शौर्य गाथा पर गर्व हो रहा था।

You might also like

ग्रेटर नोएडा के 44 गांवों के किसानों

ग्रेटर नोएडा 44 गांवों के किसानों का 10% आबादी भूखंड मुद्दा गरमाया, जयंत चौधरी से मांग

August 8, 2026
Commonwealth Games

Commonwealth Games 2026: Gulveer और Harjinder ने जीता Medal, पदक तालिका में कहाँ पहुंचा भारत ?

July 29, 2026

इंडिया एक्सपो मार्ट में दोपहर एक बजे से शाम 6 बजे तक चले कार्यक्रम का शुभारम्भ एक्सपो मार्ट के चेयर मैन राकेश कुमार , नोएडा एंटरप्रेन्योर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष विपिन मल्हन, महासचिव वी के सेठ, वरिष्ठ उपाध्यक्ष राकेश कोहली, आईआईए के रामजी सुनेजा ने दीप प्रज्ज्वलित कर और शहीदों को श्रद्धांजलि देकर किया।

कार्यक्रम में जहां कारगिल की जंग के अतिरिक्त अन्य सेवाओं में पुरस्कृत सेना के जांबाज वीर और वीर शहीदों के परिवारों के अलावा विभिन्न सुरक्षा बलों के 45 जांबाज और परिवारों को सम्मानित किया गया।

ADVERTISEMENT

जिनमे कीर्ति चक्र मेजर स्वर्गीय अनुराग नौटियाल की धर्म पत्नी श्रीमती उमा नौटियाल , जय सिंह की पत्नी सुखबीरी देवी, वीर चक्र स्वर्गीय साहिल शर्मा की माता किरण शर्मा , विजयंत थापर के परिवार, उदय सिंह की पत्नी सुरेश देवी आदि सहित थे। जबकि बड़ी संख्या में पूर्व सैनिक उपस्थित रहे।

जिसमें डीएम क मनीष कुमार वर्मा के दिशा निर्देश पर जिला पूर्व सैनिक कल्याण विभाग अधिकारी कपिल और उनकी टीम का अहम सहयोग रहा।

कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण राष्ट्रभक्त उमेश गोपीनाथ जाधव द्वारा पिछले पांच सालों में देशभर के अलग अलग क्षेत्रों से सेना और सुरक्षा बलों के करीब दो सौ से ज्यादा शहीद जांबाजों के घर से लाई गई मिट्टी से भरे कलश थे।

कार्यक्रम में दर्जन भर से अधिक स्कूल कॉलेज सहित विभिन्न संस्थाओं के कलाकार अपने अपने ढंग से शौर्य दिवस पर भारतीय सेना और सुरक्षा बलों की वीरता और अदम्य साहस से परिपूर्ण प्रस्तुतियां दी। कार्यक्रम में स्थानीय विधायक तेजपाल नागर, भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता गोपाल कृष्ण अग्रवाल, भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत, फोनरवा अध्यक्ष योगेंद्र शर्मा, महासचिव केके जैन, प्रधान संगठन की अध्यक्ष विमलेश शर्मा सहित जनप्रतिनिधि, वरिष्ठ अधिकारियों ने भाग लिया। जबकि गौतमबुद्ध नगर की भी दर्जनों प्रसिद्ध एवं प्रमुख संस्थाओं की भागीदारी रही।

कार्यक्रम में समाज सेवी , विनोद कुमार शर्मा, तरुण शर्मा , महावीर प्रसाद शर्मा, श्री राम ट्रेवल्स , नोएडा बस एसोसिएशन, पुष्पेंद्र शर्मा, फेमस नज़र बट्टू के पावन यादव और उनकी टीम, डिजिटल कलाकार, सामाजिक संस्थाओं और शिक्षण संस्थानों के कलाकार छात्र छात्राओं को भी सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम संयोजक अंकुर शर्मा, निदेशक उमेश गोपीनाथ जाधव, एमसीआई अध्यक्ष ऋषिपाल अरोड़ा, निरंकार सिंह, जगदीश शर्मा, दीपक अरोड़ा, नितिन शर्मा , राकेश पंवार, रविंद्र सिंह ने अतिथियों और सहयोगी संस्थाओं को को स्मृति चिन्ह भेंट करते हुए सभी का आभार जताया।

सरकारी योजनाओं के प्रचार प्रसार के लगे स्टॉल

जिले के स्वास्थ्य, शिक्षा, समाज कल्याण, कृषि विभाग आदि सहित दर्जनभर विभागों की ओर से सरकार की ओर संचालित जन कल्याण कारी योजनाओं के प्रचार प्रसार के स्टॉल भी लगाए गए।


पल्स फाउंडेशन के कैंप में 35 ने किया रक्तदान

पल्स फाउंडेशन द्वारा संचालित ब्लड बैंक के रक्तदान शिविर में 35 लोगों ने रक्तदान किया। जबकि फैलिक्स हॉस्पिटल ने चिकित्सा शिविर का आयोजन किया, जिसमें सैकड़ों लोगों ने अपने स्वास्थ्य की जांच कराई।

Tags: kargil
ADVERTISEMENT
City Web

City Web

CityWeb एक विश्वसनीय हिंदी समाचार पोर्टल है जो UP, Delhi NCR और राष्ट्रीय खबरें कवर करता है।

Related Stories

ग्रेटर नोएडा के 44 गांवों के किसानों

ग्रेटर नोएडा 44 गांवों के किसानों का 10% आबादी भूखंड मुद्दा गरमाया, जयंत चौधरी से मांग

by City Web
August 8, 2026
0

ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा विकास प्राधिकरण के अधिसूचित क्षेत्र के 44 गांवों के प्रभावित किसानों का वर्षों पुराना 10 प्रतिशत...

Commonwealth Games

Commonwealth Games 2026: Gulveer और Harjinder ने जीता Medal, पदक तालिका में कहाँ पहुंचा भारत ?

by City Web
July 29, 2026
0

Commonwealth Games 2026 में भारत के Gulveer Singh और Harjinder Kaur ने Silver Medal जीतकर देश का गौरव बढ़ाया। Gulveer...

E20 Petrol

E20 Petrol पर Nitin Gadkari का बड़ा बयान, Mileage और Engine को लेकर सरकार ने दूर किए भ्रम

by City Web
July 29, 2026
0

E20 Petrol को लेकर बढ़ती चिंताओं के बीच केंद्रीय मंत्री Nitin Gadkari ने कहा कि इससे वाहन की Performance या...

Assam

Assam Flood में राहत के संकेत, जलस्तर घटने से हालात सुधरे; 37 हजार से ज्यादा लोग अब भी Relief Camps में…

by City Web
July 28, 2026
0

Assam में बाढ़ की स्थिति में सुधार शुरू हो गया है। अधिकांश जिलों में पानी घटा है, लेकिन 37 हजार...

Next Post
IHE Expo

IHE 2024, सबसे बड़े हॉस्पिटेलिटी शो का भव्य उद्घाटन समारोह

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Facebook Twitter Youtube
CityWeb

सिटी वेब एक मीडिया सॉल्यूशन ब्रांड है जो कि आपको शहरों की ताजा खबरें वीडियो, ऑडियो, टेक्स्ट और इमेज फॉर्म में प्रोवाइड करता है |

Categories

  • Business / सरकारी नौकरी
  • CityWeb
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • खेल-कूद
  • ग्रेटर नोएडा
  • जीवन शैली
  • दिल्ली एनसीआर
  • देश-विदेश
  • धर्म
  • राज्य
  • शहर
  • शिक्षा
  • संपादकीय
  • सहारनपुर
  • Contact Us
  • Privacy Policy

© 2023 CityWeb - Indian News Portal and Newspaper

No Result
View All Result
  • Contact Us

© 2023 CityWeb - Indian News Portal and Newspaper