CityWeb
  • देश-विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
  • शहर
    • दिल्ली एनसीआर
    • ग्रेटर नोएडा
    • सहारनपुर
  • खेल-कूद
  • शिक्षा
  • जीवन शैली
  • धर्म
  • संपादकीय
No Result
View All Result
ताज़ा ख़बरें
CityWeb
  • देश-विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
  • शहर
    • दिल्ली एनसीआर
    • ग्रेटर नोएडा
    • सहारनपुर
  • खेल-कूद
  • शिक्षा
  • जीवन शैली
  • धर्म
  • संपादकीय
No Result
View All Result
CityWeb
No Result
View All Result
सहारनपुर: ऑपरेशन सिंदूर के बाद जिले में हाई अलर्ट, ट्रांसपोर्टरों के साथ प्रशासन की आपात बैठक

सहारनपुर: ऑपरेशन सिंदूर के बाद जिले में हाई अलर्ट, ट्रांसपोर्टरों के साथ प्रशासन की आपात बैठक

City Web by City Web
May 9, 2025
in CityWeb, सहारनपुर
0
Share on FacebookShare on Twitter

सहारनपुर, 9 मई 2025।
‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद देशभर में बढ़ी सतर्कता के चलते सहारनपुर प्रशासन ने भी सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कमर कस ली है। जिले में हाई अलर्ट जारी करते हुए गुरुवार को संभागीय परिवहन कार्यालय में ट्रांसपोर्टरों की एक आपात बैठक बुलाई गई। बैठक में सभी बस और ट्रक यूनियनों से सहयोग मांगा गया और स्पष्ट किया गया कि ज़रूरत पड़ने पर उनके वाहन कभी भी प्रशासनिक कार्यों के लिए तैनात किए जा सकते हैं।

अधिकारियों ने ट्रांसपोर्टरों से कहा कि वे अपने चालकों और परिचालकों को अलर्ट मोड पर रखें, क्योंकि हालात के मद्देनज़र आगामी दो से तीन घंटे के भीतर वाहनों की आवश्यकता पड़ सकती है। बैठक की अध्यक्षता सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (एआरटीओ-प्रवर्तन) एमपी सिंह ने की। उन्होंने ट्रांसपोर्ट यूनियनों से साफ शब्दों में कहा कि उन्हें आदेश मिलते ही त्वरित कार्रवाई करनी होगी।

You might also like

प्रेस क्लब ऑफ भारत

प्रेस क्लब ऑफ भारत में शिक्षक दिवस पर पत्रकारिता के शिक्षाविदों का सम्मान

September 8, 2026
ग्रेटर नोएडा के 44 गांवों के किसानों

ग्रेटर नोएडा 44 गांवों के किसानों का 10% आबादी भूखंड मुद्दा गरमाया, जयंत चौधरी से मांग

August 8, 2026

एमपी सिंह ने कहा, “देश में वर्तमान सुरक्षा स्थिति को देखते हुए प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। यदि कभी भी वाहनों की जरूरत पड़ी तो ट्रांसपोर्टर्स को बिना देरी के वाहन और चालक उपलब्ध कराने होंगे। सभी वाहन चालकों को निर्देशित किया जाए कि वे तत्काल आदेशों का पालन करने के लिए मानसिक रूप से तैयार रहें।”

ADVERTISEMENT

इस बैठक में मौजूद सभी ट्रांसपोर्ट यूनियनों के प्रतिनिधियों ने प्रशासन को भरोसा दिलाया कि वह हर परिस्थिति में सहयोग के लिए तैयार हैं और प्रशासन के साथ कंधे से कंधा मिलाकर कार्य करेंगे।

बैठक के दौरान ब्रित चावला, पीपी सिंह, अमित शर्मा, ललित शर्मा, निशा साहनी, रोबिन मोगा सहित कई प्रमुख ट्रांसपोर्टर मौजूद रहे। सभी ने एक स्वर में प्रशासन को समर्थन देने की बात कही।

गौरतलब है कि ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद पूरे देश में सुरक्षा एजेंसियों को सतर्क किया गया है। इसके तहत संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष निगरानी और आपातकालीन संसाधनों की तैयारी सुनिश्चित की जा रही है। सहारनपुर भी इसमें एक अहम हिस्सा है, जहाँ रणनीतिक दृष्टिकोण से ट्रांसपोर्ट संसाधनों को तत्पर बनाए रखने के लिए यह पहल की गई है।

ADVERTISEMENT
City Web

City Web

Related Stories

प्रेस क्लब ऑफ भारत

प्रेस क्लब ऑफ भारत में शिक्षक दिवस पर पत्रकारिता के शिक्षाविदों का सम्मान

by City Web
September 8, 2026
0

ग्रेटर नोएडा। शिक्षक दिवस के अवसर पर प्रेस क्लब ऑफ भारत के कार्यालय में शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया...

ग्रेटर नोएडा के 44 गांवों के किसानों

ग्रेटर नोएडा 44 गांवों के किसानों का 10% आबादी भूखंड मुद्दा गरमाया, जयंत चौधरी से मांग

by City Web
August 8, 2026
0

ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा विकास प्राधिकरण के अधिसूचित क्षेत्र के 44 गांवों के प्रभावित किसानों का वर्षों पुराना 10 प्रतिशत...

Agniveer

Agniveer Recruitment Rally: 17 अगस्त से सहारनपुर में भर्ती, इन युवाओं को मिलेगा मौका

by City Web
August 1, 2026
0

सहारनपुर में 17 अगस्त से Agniveer Recruitment Rally आयोजित होगी। 13 जिलों के CEE पास अभ्यर्थी इसमें शामिल होंगे। भर्ती...

Imran Masood

Imran Masood ने किया Kanwar Seva Camp का उद्घाटन, बोले- गंगा-जमुनी तहज़ीब ही सहारनपुर की पहचान

by City Web
August 1, 2026
0

सहारनपुर में कांग्रेस सांसद Imran Masood ने Kanwar Seva Camp का उद्घाटन किया। उन्होंने शिवभक्त कांवड़ियों की सेवा को सामाजिक...

Next Post
भारत-पाकिस्तान तनाव के चलते IPL अनिश्चितकाल के लिए टला, BCCI ने विदेशी खिलाड़ियों को लौटने को कहा

भारत-पाकिस्तान तनाव के चलते IPL अनिश्चितकाल के लिए टला, BCCI ने विदेशी खिलाड़ियों को लौटने को कहा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Facebook Twitter Youtube
CityWeb

सिटी वेब एक मीडिया सॉल्यूशन ब्रांड है जो कि आपको शहरों की ताजा खबरें वीडियो, ऑडियो, टेक्स्ट और इमेज फॉर्म में प्रोवाइड करता है |

Categories

  • Business / सरकारी नौकरी
  • CityWeb
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • खेल-कूद
  • ग्रेटर नोएडा
  • जीवन शैली
  • दिल्ली एनसीआर
  • देश-विदेश
  • धर्म
  • राज्य
  • शहर
  • शिक्षा
  • संपादकीय
  • सहारनपुर
  • Contact Us
  • Privacy Policy

© 2023 CityWeb - Indian News Portal and Newspaper

No Result
View All Result
  • Contact Us

© 2023 CityWeb - Indian News Portal and Newspaper