CityWeb
  • देश-विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
  • शहर
    • दिल्ली एनसीआर
    • ग्रेटर नोएडा
    • सहारनपुर
  • खेल-कूद
  • शिक्षा
  • जीवन शैली
  • धर्म
  • संपादकीय
No Result
View All Result
ताज़ा ख़बरें
CityWeb
  • देश-विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
  • शहर
    • दिल्ली एनसीआर
    • ग्रेटर नोएडा
    • सहारनपुर
  • खेल-कूद
  • शिक्षा
  • जीवन शैली
  • धर्म
  • संपादकीय
No Result
View All Result
CityWeb
No Result
View All Result
gnjpc geater noida

शिक्षक दिवस पर ग्रेटर नोएडा जर्नलिस्ट प्रेस क्लब के कॉन्फ्रेंस हॉल का शुभारंभ, शिक्षा जगत की हस्तियों का हुआ सम्मान

City Web by City Web
September 6, 2025
in CityWeb
0
Share on FacebookShare on Twitter


शिक्षक दिवस के अवसर पर ग्रेटर नोएडा जर्नलिस्ट प्रेस क्लब के कॉन्फ्रेंस हॉल का भव्य शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की ओएसडी गुंजा सिंह ने हॉल का उद्घाटन किया। समारोह में शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर राणा प्रताप सिंह और बरसात व दादूपुर गांव के प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाचार्य बलेराम सिंह को सम्मानित किया गया।

ओएसडी गुंजा सिंह ने सभी को शिक्षक दिवस की शुभकामनाएँ

इस मौके पर ओएसडी गुंजा सिंह ने सभी को शिक्षक दिवस की शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि पत्रकारों की जिम्मेदारी अत्यधिक महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा, “पत्रकारिता में प्लस और माइनस दोनों पहलू होते हैं, जिन्हें समझना बेहद जरूरी है।

You might also like

प्रेस क्लब ऑफ भारत

प्रेस क्लब ऑफ भारत में शिक्षक दिवस पर पत्रकारिता के शिक्षाविदों का सम्मान

September 8, 2026
ग्रेटर नोएडा के 44 गांवों के किसानों

ग्रेटर नोएडा 44 गांवों के किसानों का 10% आबादी भूखंड मुद्दा गरमाया, जयंत चौधरी से मांग

August 8, 2026

पत्रकारों को संविधान के दायरे में रहकर कार्य करना चाहिए, क्योंकि उनकी लिखी खबरें समाज पर गहरा असर डालती हैं।”

कुलपति प्रोफेसर राणा प्रताप सिंह ने शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डाला

कुलपति प्रोफेसर राणा प्रताप सिंह ने शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि शिक्षा के बल पर जीवन में कोई भी लक्ष्य हासिल किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि शिक्षा ही वह साधन है, जो जीवन की हर कठिनाई को आसान बना देती है और व्यक्ति को ऊँचाइयों तक ले जाती है।

किसी भी बड़ी मंजिल को आसानी से पाया जा सकता है

यमुना प्राधिकरण के जीएम राजेंद्र भाटी ने कहा कि शिक्षा के बल पर किसी भी बड़ी मंजिल को आसानी से पाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि ग्रेटर नोएडा और यमुना प्राधिकरण लगातार शहर को आधुनिक और खूबसूरत बनाने की दिशा में काम कर रहे हैं।

ADVERTISEMENT

कुछ गलत अधिकारियों की वजह से सभी पर उंगली उठाना उचित नहीं है, क्योंकि अधिकांश अधिकारी ईमानदारी और निष्ठा से काम कर रहे हैं।

शिक्षा के क्षेत्र में शिक्षकों की भूमिका सबसे अहम

प्रधानाचार्य बलेराम सिंह ने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में शिक्षकों की भूमिका सबसे अहम होती है। यदि शिक्षक अपनी जिम्मेदारी को सही तरीके से निभाएँ, तो उनके द्वारा पढ़ाए गए बच्चे भविष्य में बड़े पदों पर सफलता प्राप्त कर सकते हैं।

इस अवसर पर ग्रेटर नोएडा जर्नलिस्ट प्रेस क्लब अध्यक्ष नरेंद्र भाटी ने कहा कि यह सिर्फ एक भवन का उद्घाटन नहीं, बल्कि हमारे संघर्ष, समर्पण और पत्रकारिता के जज़्बे का प्रतीक है। प्रेस क्लब का उद्देश्य समाज की सच्ची आवाज़ बनना और पत्रकारिता के मानकों को ईमानदारी से निभाना है।

कार्यक्रम में बिलासपुर नगर पंचायत अध्यक्ष संजय भैया, नोएडा प्राधिकरण से वैभव नागर, ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण से अरविंद सिंह सहित प्रेस क्लब के सदस्य और क्षेत्र के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।यह आयोजन न केवल शिक्षक दिवस को विशेष बना गया, बल्कि पत्रकारिता और शिक्षा – दोनों के महत्व को एक साथ रेखांकित किया।

ADVERTISEMENT
City Web

City Web

CityWeb एक विश्वसनीय हिंदी समाचार पोर्टल है जो UP, Delhi NCR और राष्ट्रीय खबरें कवर करता है।

Related Stories

प्रेस क्लब ऑफ भारत

प्रेस क्लब ऑफ भारत में शिक्षक दिवस पर पत्रकारिता के शिक्षाविदों का सम्मान

by City Web
September 8, 2026
0

ग्रेटर नोएडा। शिक्षक दिवस के अवसर पर प्रेस क्लब ऑफ भारत के कार्यालय में शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया...

ग्रेटर नोएडा के 44 गांवों के किसानों

ग्रेटर नोएडा 44 गांवों के किसानों का 10% आबादी भूखंड मुद्दा गरमाया, जयंत चौधरी से मांग

by City Web
August 8, 2026
0

ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा विकास प्राधिकरण के अधिसूचित क्षेत्र के 44 गांवों के प्रभावित किसानों का वर्षों पुराना 10 प्रतिशत...

Commonwealth Games

Commonwealth Games 2026: Gulveer और Harjinder ने जीता Medal, पदक तालिका में कहाँ पहुंचा भारत ?

by City Web
July 29, 2026
0

Commonwealth Games 2026 में भारत के Gulveer Singh और Harjinder Kaur ने Silver Medal जीतकर देश का गौरव बढ़ाया। Gulveer...

E20 Petrol

E20 Petrol पर Nitin Gadkari का बड़ा बयान, Mileage और Engine को लेकर सरकार ने दूर किए भ्रम

by City Web
July 29, 2026
0

E20 Petrol को लेकर बढ़ती चिंताओं के बीच केंद्रीय मंत्री Nitin Gadkari ने कहा कि इससे वाहन की Performance या...

Next Post
yatharth hospital

यथार्थ हॉस्पिटल ने आयोजित की प्रेस वार्ता

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Facebook Twitter Youtube
CityWeb

सिटी वेब एक मीडिया सॉल्यूशन ब्रांड है जो कि आपको शहरों की ताजा खबरें वीडियो, ऑडियो, टेक्स्ट और इमेज फॉर्म में प्रोवाइड करता है |

Categories

  • Business / सरकारी नौकरी
  • CityWeb
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • खेल-कूद
  • ग्रेटर नोएडा
  • जीवन शैली
  • दिल्ली एनसीआर
  • देश-विदेश
  • धर्म
  • राज्य
  • शहर
  • शिक्षा
  • संपादकीय
  • सहारनपुर
  • Contact Us
  • Privacy Policy

© 2023 CityWeb - Indian News Portal and Newspaper

No Result
View All Result
  • Contact Us

© 2023 CityWeb - Indian News Portal and Newspaper