CityWeb
  • देश-विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
  • शहर
    • दिल्ली एनसीआर
    • ग्रेटर नोएडा
    • सहारनपुर
  • खेल-कूद
  • शिक्षा
  • जीवन शैली
  • धर्म
  • संपादकीय
No Result
View All Result
ताज़ा ख़बरें
CityWeb
  • देश-विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
  • शहर
    • दिल्ली एनसीआर
    • ग्रेटर नोएडा
    • सहारनपुर
  • खेल-कूद
  • शिक्षा
  • जीवन शैली
  • धर्म
  • संपादकीय
No Result
View All Result
CityWeb
No Result
View All Result
women's rights and social participation

महिलाओं के अधिकार व सामाजिक सहभागिता पर प्रेस वार्ता

City Web by City Web
September 10, 2025
in CityWeb
0
Share on FacebookShare on Twitter

महिलाओं के अधिकार और पुरुषों की जिम्मेदारी पर उठा बड़ा सवाल, समाज मे दहेज प्रथा और सामाजिक बदलाव की जरूरत

ADVERTISEMENT

महिलाओं के अधिकार और पुरुषों की जिम्मेदारी पर उठा बड़ा सवाल


ग्रेटर नोएडा जर्नलिस्ट प्रेस क्लब में मंगलवार को महिला संगठन द्वारा महिलाओं के अधिकार, सुरक्षा, सामाजिक सहभागिता और समाज सेवा जैसे अहम मुद्दों पर एक विशेष प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया।

You might also like

Supertech CAZR Residents Protest

Supertech CZAR सोसायटी में फूटा निवासियों का गुस्सा, मेंटेनेंस एजेंसी के खिलाफ खोला मोर्चा

October 8, 2026
BJP जिला अध्यक्ष अभिषेक शर्मा

बिसरख से गूंजा ‘ग्रीन दादरी–क्लीन दादरी’ का संकल्प, पौधरोपण से शुरू हुई हरित मुहिम

September 19, 2026

इस दौरान वक्ताओं ने समाज में महिलाओं की स्थिति, उनके प्रति हो रहे अपराधों और व्यवहार के साथ-साथ पुरुषों से जुड़े सवालों पर भी खुलकर चर्चा की।

महिलाएं 80% और पुरुष 20% प्रताड़ित – रेखा गुर्जर

माता पन्नाधाय गुजरी सामाजिक संगठन की अध्यक्ष रेखा गुर्जर ने कहा कि समाज में महिलाएं 80% प्रताड़ित होती हैं, लेकिन यह भी सच है कि 20% पुरुष भी शोषण का शिकार होते हैं। ऐसे में समाधान केवल महिलाओं तक सीमित नहीं रह सकता, बल्कि दोनों पक्षों को ध्यान में रखकर ढूंढना होगा।

उन्होंने दहेज प्रथा पर प्रहार करते हुए कहा कि शादियों में दहेज सूची पढ़ने और दिखावे की परंपरा ने इस कुरीति को और बढ़ावा दिया है। इसे रोकने के लिए परिवार और गांव स्तर पर छोटी-छोटी इकाइयों में प्रयास शुरू करने होंगे।

महिलाओं के अधिकार

ग्रामीण महिलाएं अब भी पिछड़ेपन का शिकार – डॉ. रीना वर्मा

डॉ. रीना वर्मा ने कहा कि 21वीं सदी में जीने के बावजूद ग्रामीण महिलाओं का जीवन आज भी 20वीं सदी जैसा है। इसमें बदलाव के लिए जागरूकता बढ़ाने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि सरकार ‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’ जैसे अभियान चला रही है, लेकिन समानांतर रूप से बेटों को भी शिक्षित और संवेदनशील बनाने पर काम करना जरूरी है।

बेटों को यह सिखाया जाना चाहिए कि पढ़ी-लिखी बेटियों के साथ सम्मानजनक व्यवहार कैसे करना है और परिवार की वित्तीय जिम्मेदारियों को कैसे साझा करना है। उन्होंने सुझाव दिया कि अगर घर में पढ़ी-लिखी बेटियां घरेलू जिम्मेदारियां निभा रही हैं तो उन्हें प्रत्येक माह आर्थिक सहयोग मिलना चाहिए, ताकि उनकी आत्मनिर्भरता और सम्मान दोनों सुरक्षित रहें।

सविता पांडे ने उठाया पुरुषों के अधिकार का मुद्दा

मां पन्नाधाय ट्रस्ट की सदस्य सविता पांडे ने कहा कि समाज में जहां महिलाओं के अधिकारों की बात होती है, वहीं बेटों को भी समान अधिकार मिलना चाहिए। उन्होंने कहा कि कई मामलों में महिलाएं गलत साबित होती हैं, लेकिन सजा पुरुषों को भुगतनी पड़ती है। ऐसे में न्याय का संतुलन दोनों पक्षों को ध्यान में रखकर होना चाहिए

इस मौके पर महिला संगठन की ओर से यह स्पष्ट संदेश दिया गया कि समाज में वास्तविक बदलाव तभी संभव है जब महिलाओं और पुरुषों दोनों को समान रूप से देखा जाए और अधिकारों के साथ जिम्मेदारियों पर भी बराबर चर्चा हो। प्रेस वार्ता में मीडिया प्रभारी सुनील प्रधान सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

ADVERTISEMENT
City Web

City Web

CityWeb एक विश्वसनीय हिंदी समाचार पोर्टल है जो UP, Delhi NCR और राष्ट्रीय खबरें कवर करता है।

Related Stories

Supertech CAZR Residents Protest

Supertech CZAR सोसायटी में फूटा निवासियों का गुस्सा, मेंटेनेंस एजेंसी के खिलाफ खोला मोर्चा

by City Web
October 8, 2026
0

ग्रेटर नोएडा। सेक्टर ओमीक्रॉन-1 स्थित Supertech CZAR सोसायटी में रविवार को खराब मेंटेनेंस व्यवस्था को लेकर निवासियों का गुस्सा सड़क...

BJP जिला अध्यक्ष अभिषेक शर्मा

बिसरख से गूंजा ‘ग्रीन दादरी–क्लीन दादरी’ का संकल्प, पौधरोपण से शुरू हुई हरित मुहिम

by City Web
September 19, 2026
0

ग्रेटर नोएडा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में चलाए जा रहे सेवा संकल्प अभियान के तहत दादरी विधानसभा...

प्रेस क्लब ऑफ भारत

प्रेस क्लब ऑफ भारत में शिक्षक दिवस पर पत्रकारिता के शिक्षाविदों का सम्मान

by City Web
September 8, 2026
0

ग्रेटर नोएडा। शिक्षक दिवस के अवसर पर प्रेस क्लब ऑफ भारत के कार्यालय में शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया...

ग्रेटर नोएडा के 44 गांवों के किसानों

ग्रेटर नोएडा 44 गांवों के किसानों का 10% आबादी भूखंड मुद्दा गरमाया, जयंत चौधरी से मांग

by City Web
August 8, 2026
0

ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा विकास प्राधिकरण के अधिसूचित क्षेत्र के 44 गांवों के प्रभावित किसानों का वर्षों पुराना 10 प्रतिशत...

Next Post
Corruption Free India

करप्शन फ्री इंडिया संगठन ने भ्रष्टाचार के खिलाफ उठाई आवाज़

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Facebook Twitter Youtube
CityWeb

सिटी वेब एक मीडिया सॉल्यूशन ब्रांड है जो कि आपको शहरों की ताजा खबरें वीडियो, ऑडियो, टेक्स्ट और इमेज फॉर्म में प्रोवाइड करता है |

Categories

  • Business / सरकारी नौकरी
  • CityWeb
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • खेल-कूद
  • ग्रेटर नोएडा
  • जीवन शैली
  • दिल्ली एनसीआर
  • देश-विदेश
  • धर्म
  • राज्य
  • शहर
  • शिक्षा
  • संपादकीय
  • सहारनपुर
  • Contact Us
  • Privacy Policy

© 2023 CityWeb - Indian News Portal and Newspaper

No Result
View All Result
  • Contact Us

© 2023 CityWeb - Indian News Portal and Newspaper