CityWeb
  • देश-विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
  • शहर
    • दिल्ली एनसीआर
    • ग्रेटर नोएडा
    • सहारनपुर
  • खेल-कूद
  • शिक्षा
  • जीवन शैली
  • धर्म
  • संपादकीय
No Result
View All Result
ताज़ा ख़बरें
CityWeb
  • देश-विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
  • शहर
    • दिल्ली एनसीआर
    • ग्रेटर नोएडा
    • सहारनपुर
  • खेल-कूद
  • शिक्षा
  • जीवन शैली
  • धर्म
  • संपादकीय
No Result
View All Result
CityWeb
No Result
View All Result
priyanka gandhi

मनी लॉन्ड्रिंग में सामने आया प्रियंका गांधी का नाम ईडी ने दाखिल की चार्जशीट

City Web by City Web
December 28, 2023
in CityWeb, देश-विदेश
0
Share on FacebookShare on Twitter
ADVERTISEMENT

कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी का नाम ‘प्रीवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट’ (पीएमएलए) से जुड़े एक केस की चार्जशीट में दर्ज किया गया है.

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बताया है कि कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी के दामाद रॉबर्ट वाड्रा और उनकी बेटी प्रियंका गांधी वाड्रा ने दिल्ली के रहने वाले रियल एस्टेट एजेंट के जरिए हरियाणा में जमीनें खरीदीं. इस एजेंट ने एनआरआई बिजनेसमैन सीसी थम्पी को भी जमीनें बेचीं.

You might also like

BJP जिला अध्यक्ष अभिषेक शर्मा

बिसरख से गूंजा ‘ग्रीन दादरी–क्लीन दादरी’ का संकल्प, पौधरोपण से शुरू हुई हरित मुहिम

September 19, 2026
प्रेस क्लब ऑफ भारत

प्रेस क्लब ऑफ भारत में शिक्षक दिवस पर पत्रकारिता के शिक्षाविदों का सम्मान

September 8, 2026

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने पहली बार मनी लॉन्ड्रिंग मामले में प्रियंका गांधी का जिक्र किया है। यह मामला एनआरआई बिजनेसमैन सीसी थंपी से जुड़ा है, जिसमें प्रियंका गांधी के पति रॉबर्ट वाड्रा पर भी आरोप हैं।

हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, थम्पी पर ब्रिटिश नागरिक सुमित चड्ढा के साथ मिलकर भंडारी को अपराध की कमाई छिपाने में मदद करने का आरोप लगाया गया है. हालांकि, ईडी ने इस मामले से जुड़े हुए पहले की चार्जशीट में थम्पी के करीबी सहयोगी के तौर पर रॉबर्ड वाड्रा का नाम लिया है.

मगर ये पहली बार है कि अदालत में जमा किए गए आधिकारिक दस्तावेज में प्रियंका गांधी के नाम शामिल किया गया है.

ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग के मामले बीते नवंबर को चार्जशीट दाखिल की थी। मीडिया रिपोर्ट्स में बताया गया है कि इस चार्जशीट के अनुसार, संघीय जांच एजेंसी ने आरोप लगाया कि ‘रियल एस्टेट एजेंट एचएल पाहवा ने वाड्रा और थंपी दोनों को जमीन बेची।

हरियाणा में जमीन सौदे के बदले पाहवा को दस्तावेजों से अलग नकद रकम मिली। चार्जशीट के अनुसार, वाड्रा ने सौदे की पूरी रकम का भुगतान भी नहीं किया। पाहवा ने साल 2006 में प्रियंका गांधी को भी कृषि जमीन बेची थी लेकिन साल 2010 में इसे वापस खरीद लिया था।’

ईडी की चार्जशीट में बताया गया है कि रॉबर्ट वाड्रा ने भी एचएल पाहवा के माध्यम से हरियाणा में 2005-2006 में (40.08 एकड़) जमीन खरीदी थी और यही जमीन दिसंबर 2010 में फिर से पाहवा ने रॉबर्ट वाड्रा से वापस खरीदी।

प्रियंका गांधी ने भी हरियाणा के अमिपुर गांव में पाहवा से साल 2006 में ही (5 एकड़) जमीन खरीदी और फिर फरवरी 2010 में वही जमीन वापस पाहवा को बेच दी।

यहां गौर करने वाली बात ये है कि रॉबर्ट और प्रियंका को आरोपी नहीं बताया गया है. मगर थम्पी और वाड्रा के बीच संबंध दिखाने के लिए जमीन की खरीद-फरोख्त का जिक्र हुआ है.

Tags: chargesheetcongressEDmoney laundringpriyanka gandhirobert vadrasonia gandhi
ADVERTISEMENT
City Web

City Web

Related Stories

BJP जिला अध्यक्ष अभिषेक शर्मा

बिसरख से गूंजा ‘ग्रीन दादरी–क्लीन दादरी’ का संकल्प, पौधरोपण से शुरू हुई हरित मुहिम

by City Web
September 19, 2026
0

ग्रेटर नोएडा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में चलाए जा रहे सेवा संकल्प अभियान के तहत दादरी विधानसभा...

प्रेस क्लब ऑफ भारत

प्रेस क्लब ऑफ भारत में शिक्षक दिवस पर पत्रकारिता के शिक्षाविदों का सम्मान

by City Web
September 8, 2026
0

ग्रेटर नोएडा। शिक्षक दिवस के अवसर पर प्रेस क्लब ऑफ भारत के कार्यालय में शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया...

ग्रेटर नोएडा के 44 गांवों के किसानों

ग्रेटर नोएडा 44 गांवों के किसानों का 10% आबादी भूखंड मुद्दा गरमाया, जयंत चौधरी से मांग

by City Web
August 8, 2026
0

ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा विकास प्राधिकरण के अधिसूचित क्षेत्र के 44 गांवों के प्रभावित किसानों का वर्षों पुराना 10 प्रतिशत...

Commonwealth Games

Commonwealth Games 2026: Gulveer और Harjinder ने जीता Medal, पदक तालिका में कहाँ पहुंचा भारत ?

by City Web
July 29, 2026
0

Commonwealth Games 2026 में भारत के Gulveer Singh और Harjinder Kaur ने Silver Medal जीतकर देश का गौरव बढ़ाया। Gulveer...

Next Post
chai

पति को पत्नी से चाय मांगना पड़ा भारी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Facebook Twitter Youtube
CityWeb

सिटी वेब एक मीडिया सॉल्यूशन ब्रांड है जो कि आपको शहरों की ताजा खबरें वीडियो, ऑडियो, टेक्स्ट और इमेज फॉर्म में प्रोवाइड करता है |

Categories

  • Business / सरकारी नौकरी
  • CityWeb
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • खेल-कूद
  • ग्रेटर नोएडा
  • जीवन शैली
  • दिल्ली एनसीआर
  • देश-विदेश
  • धर्म
  • राज्य
  • शहर
  • शिक्षा
  • संपादकीय
  • सहारनपुर
  • Contact Us
  • Privacy Policy

© 2023 CityWeb - Indian News Portal and Newspaper

No Result
View All Result
  • Contact Us

© 2023 CityWeb - Indian News Portal and Newspaper