CityWeb
  • देश-विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
  • शहर
    • दिल्ली एनसीआर
    • ग्रेटर नोएडा
    • सहारनपुर
  • खेल-कूद
  • शिक्षा
  • जीवन शैली
  • धर्म
  • संपादकीय
No Result
View All Result
ताज़ा ख़बरें
CityWeb
  • देश-विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
  • शहर
    • दिल्ली एनसीआर
    • ग्रेटर नोएडा
    • सहारनपुर
  • खेल-कूद
  • शिक्षा
  • जीवन शैली
  • धर्म
  • संपादकीय
No Result
View All Result
CityWeb
No Result
View All Result
RPL Cricket

आरपीएल क्रिकेट लीग- ग्रामीण क्रिकेट प्रतिभाओं का महाकुंभ शुरू

City Web by City Web
September 10, 2025
in CityWeb, खेल-कूद, ग्रेटर नोएडा
0
Share on FacebookShare on Twitter

ग्रामीण क्रिकेट प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए ग्रामीण प्रीमियर क्रिकेट लीग (आरपीएल क्रिकेट लीग) शुरू होने जा रही है।

मंगलवार को सेक्टर अल्फा-1 स्थित ग्रेटर नोएडा जर्नलिस्ट प्रेस क्लब में आयोजित प्रेस वार्ता में आयोजक धींगराम भाटी और उनकी टीम ने इस सीजन की रूपरेखा और खासियतों का विस्तृत विवरण साझा किया।

You might also like

विजय सिंह पथिक

विजय सिंह पथिक जयंती पर ग्रेटर नोएडा के ऐच्छर में 14 मार्च को संगोष्ठी और सम्मान समारोह

March 13, 2026
greater noida press club

शारदा विश्वविद्यालय में ‘मुक्त स्वर’ का विमोचन, ग्रेटर नोएडा जर्नलिस्ट प्रेस क्लब का भव्य होली मिलन समारोह आयोजित

February 28, 2026

आरपीएल क्रिकेट लीग- ग्रामीण क्रिकेट प्रतिभाओं का महाकुंभ शुरू, विजेता टीम को 7 लाख

धींगराम भाटी ने बताया कि आरपीएल क्रिकेट लीग का पहला सीजन ग्रामीण युवाओं के लिए मील का पत्थर साबित होगा जो बड़े स्तर पर आयोजित की जा रही है।

उन्होंने कहा कि ग्रामीण इलाकों में खेल प्रतिभा की कोई कमी नहीं है, जरूरत है तो सिर्फ सही मंच और अवसर की। यही कमी दूर करने के लिए आरपीएल क्रिकेट लीग की शुरुआत की गई थी।

ग्रामीण खिलाड़ियों के लिए बड़ा मंच, दिल्ली-एनसीआर की 16 फ्रेंचाइजी टीमें लेंगी हिस्सा

इस बार क्रिकेट लीग का ढांचा बेहद खास रखा गया है। दिल्ली-एनसीआर की 16 फ्रेंचाइजी टीमें इसमें हिस्सा लेंगी। प्रत्येक फ्रेंचाइजी को 2 लाख रुपये का पर्स दिया गया है, जिससे वे बोली प्रणाली के तहत 18 खिलाड़ियों को खरीद सकेंगी।

ADVERTISEMENT

खास बात यह है कि टूर्नामेंट में केवल ग्रामीण खिलाड़ियों को ही मौका दिया जाएगा, जिसके लिए पहचान सत्यापन हेतु दो आईडी प्रूफ अनिवार्य होंगे। टूर्नामेंट की लाइव स्ट्रीमिंग भी की जाएगी, जिससे दर्शक घर बैठे मैचों का रोमांच देख सकेंगे।

लाइव स्ट्रीमिंग से सजेगा आरपीएल सीजन-2, मैन ऑफ द टूर्नामेंट को मिलेगी इलेक्ट्रिक स्कूटी

पुरस्कार राशि को लेकर भी टूर्नामेंट बेहद आकर्षक बनाया गया है। विजेता टीम को 7 लाख रुपये, उपविजेता को 4.5 लाख रुपये, तीसरे स्थान पर आने वाली टीम को 2 लाख रुपये और चौथे स्थान पर रहने वाली टीम को 1.5 लाख रुपये की इनामी राशि दी जाएगी।

इसके अलावा, मैन ऑफ द टूर्नामेंट को इलेक्ट्रिक स्कूटी दी जाएगी। सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज, सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज, सबसे किफायती गेंदबाज, सर्वश्रेष्ठ विकेटकीपर और सबसे अधिक कैच पकड़ने वाले खिलाड़ियों को एलईडी टीवी से सम्मानित किया जाएगा।

आरपीएल से निखरेगी गांवों की खेल प्रतिभा, बनेगा राष्ट्रीय पहचान का मार्ग

धींगराम भाटी ने जोर देकर कहा कि आरपीएल क्रिकेट लीग सीजन-2 सिर्फ खेल प्रतियोगिता नहीं है बल्कि यह ग्रामीण युवाओं को प्रेरणा देने और उनकी छुपी प्रतिभा को राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाने का एक प्रयास है।

उनका कहना था कि इस मंच से निकलकर खिलाड़ी भविष्य में बड़े टूर्नामेंट्स तक पहुंच सकते हैं। इस प्रेस वार्ता के दौरान टूर्नामेंट के फाउंडर कपिल भाटी, अंकित भारद्वाज, सुरेंद्र सिंह रावत और कोर कमेटी के सदस्य राज सिंह, ईश्वर भाटी, प्रमोद भाटी और संगीत भाटी मौजूद रहे।

Tags: greater noidagreater noida newssports
ADVERTISEMENT
City Web

City Web

Related Stories

विजय सिंह पथिक

विजय सिंह पथिक जयंती पर ग्रेटर नोएडा के ऐच्छर में 14 मार्च को संगोष्ठी और सम्मान समारोह

by City Web
March 13, 2026
0

विजय सिंह पथिक: ग्रेटर नोएडा। स्वतंत्रता संग्राम के महान क्रांतिकारी, किसान नेता और समाज सुधारक विजय सिंह पथिक की जयंती...

greater noida press club

शारदा विश्वविद्यालय में ‘मुक्त स्वर’ का विमोचन, ग्रेटर नोएडा जर्नलिस्ट प्रेस क्लब का भव्य होली मिलन समारोह आयोजित

by City Web
February 28, 2026
0

ग्रेटर नोएडा स्थित शारदा विश्वविद्यालय में शुक्रवार को ग्रेटर नोएडा जर्नलिस्ट प्रेस क्लब द्वारा वार्षिक कार्यक्रम का भव्य एवं गरिमामयी...

Mahamandaleshwar Jaleshwaranand Giri Ji-2

शारदा में सजा उद्यमिता का महाकुंभ: IIA– शारदा उद्यमी एक्सपो 2026 आयोजित

by City Web
February 27, 2026
0

इंडस्ट्री इंटीग्रेशन एंड नॉलेज एक्सचेंज सेल द्वारा IIA – शारदा उद्यमी एक्सपो 2026 का आयोजन किया गया। यह एक प्रतिष्ठित...

Sharda University

शारदा विश्वविद्यालय में मानसिक स्वास्थ्य व नर्सिंग पर ISPN का 4वां अंतरराष्ट्रीय और 25वां वार्षिक सम्मेलन शुरू

by City Web
February 24, 2026
0

शारदा विश्वविद्यालय, ग्रेटर नोएडा में 23 से 25 फरवरी 2026 तक इंडियन सोसाइटी ऑफ साइकियाट्रिक नर्सेज (ISPN इंडिया) के तत्वावधान...

Next Post
women's rights and social participation

महिलाओं के अधिकार व सामाजिक सहभागिता पर प्रेस वार्ता

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Facebook Twitter Youtube
CityWeb

सिटी वेब एक मीडिया सॉल्यूशन ब्रांड है जो कि आपको शहरों की ताजा खबरें वीडियो, ऑडियो, टेक्स्ट और इमेज फॉर्म में प्रोवाइड करता है |

Categories

  • CityWeb
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • खेल-कूद
  • ग्रेटर नोएडा
  • जीवन शैली
  • दिल्ली एनसीआर
  • देश-विदेश
  • धर्म
  • राज्य
  • शहर
  • शिक्षा
  • संपादकीय
  • सहारनपुर
  • Contact Us
  • Privacy Policy

© 2023 CityWeb - Indian News Portal and Newspaper

No Result
View All Result
  • Contact Us

© 2023 CityWeb - Indian News Portal and Newspaper