CityWeb
  • देश-विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
  • शहर
    • दिल्ली एनसीआर
    • ग्रेटर नोएडा
    • सहारनपुर
  • खेल-कूद
  • शिक्षा
  • जीवन शैली
  • धर्म
  • संपादकीय
No Result
View All Result
ताज़ा ख़बरें
CityWeb
  • देश-विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
  • शहर
    • दिल्ली एनसीआर
    • ग्रेटर नोएडा
    • सहारनपुर
  • खेल-कूद
  • शिक्षा
  • जीवन शैली
  • धर्म
  • संपादकीय
No Result
View All Result
CityWeb
No Result
View All Result
Police Station

सहारनपुर : खनन में पार्टनरशिप का लालच, कारोबारी को पड़ा महंगा…

City Web by City Web
May 23, 2025
in CityWeb, सहारनपुर
0
Share on FacebookShare on Twitter

सहारनपुर।
क्रशर प्लांट में साझेदारी कराने के नाम पर एक कारोबारी से 38 लाख 70 हजार रुपए की ठगी का मामला सामने आया है। थाना सदर बाजार पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर तीन आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

दिल्ली रोड स्थित शंकर नगर निवासी अजय कुमार जैन ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि मार्च 2024 में उनकी मुलाकात दीपक चौहान निवासी गिल कॉलोनी से हुई थी। दीपक ने उन्हें अपने घर बुलाया, जहां हरिपाल गौतम और संदीप से भी मुलाकात कराई गई। तीनों ने निहारी में स्टोन क्रशर लगाने की योजना बताते हुए साझेदारी का प्रस्ताव रखा।

You might also like

Supertech CAZR Residents Protest

Supertech CZAR सोसायटी में फूटा निवासियों का गुस्सा, मेंटेनेंस एजेंसी के खिलाफ खोला मोर्चा

October 8, 2026
BJP जिला अध्यक्ष अभिषेक शर्मा

बिसरख से गूंजा ‘ग्रीन दादरी–क्लीन दादरी’ का संकल्प, पौधरोपण से शुरू हुई हरित मुहिम

September 19, 2026

अजय कुमार जैन ने इस प्रोजेक्ट में निवेश के लिए अपने दो जानकारों हरप्रीत सिंह गोगिया और तपेश मई को भी शामिल किया। इसके बाद ‘महालक्ष्मी’ नाम की एक फर्म बनाई गई, जिसके खाते में अजय कुमार जैन ने 18 मार्च से जून 2024 के बीच किश्तों में कुल 38.70 लाख रुपए ट्रांसफर किए।

ADVERTISEMENT

तहरीर के अनुसार, जसमौर गांव के खसरा नंबर 847/5, 847/6 और 847/7 पर खनन पट्टा लिया गया था, जिसके लिए कुल 1.20 करोड़ रुपए जमा कराए जाने थे। अजय कुमार का कहना है कि उन्होंने त्रिवेणी इंडस्ट्रीज के माध्यम से 70 लाख रुपए की रॉयल्टी की रकम हरिपाल गौतम को दिलाई थी। बाद में यह रकम उत्तराखंड स्थित हार्दिक स्टोन क्रेशर के माध्यम से अपने पास रख ली गई।

शिकायतकर्ता का यह भी आरोप है कि शेष 1.64 करोड़ रुपए की रॉयल्टी का भी कोई हिसाब नहीं दिया गया। जब उन्होंने पैसे वापस मांगे तो उन्हें लगातार टाला गया। साथ ही आरोप लगाया कि आरोपी अब क्रेशर बेचकर शहर छोड़ने की फिराक में हैं।

एसएसपी रोहित सिंह सजवाण के निर्देश पर सदर बाजार थाना पुलिस ने दीपक चौहान, हरिपाल गौतम और संदीप के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

ADVERTISEMENT
City Web

City Web

Related Stories

Supertech CAZR Residents Protest

Supertech CZAR सोसायटी में फूटा निवासियों का गुस्सा, मेंटेनेंस एजेंसी के खिलाफ खोला मोर्चा

by City Web
October 8, 2026
0

ग्रेटर नोएडा। सेक्टर ओमीक्रॉन-1 स्थित Supertech CZAR सोसायटी में रविवार को खराब मेंटेनेंस व्यवस्था को लेकर निवासियों का गुस्सा सड़क...

BJP जिला अध्यक्ष अभिषेक शर्मा

बिसरख से गूंजा ‘ग्रीन दादरी–क्लीन दादरी’ का संकल्प, पौधरोपण से शुरू हुई हरित मुहिम

by City Web
September 19, 2026
0

ग्रेटर नोएडा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में चलाए जा रहे सेवा संकल्प अभियान के तहत दादरी विधानसभा...

प्रेस क्लब ऑफ भारत

प्रेस क्लब ऑफ भारत में शिक्षक दिवस पर पत्रकारिता के शिक्षाविदों का सम्मान

by City Web
September 8, 2026
0

ग्रेटर नोएडा। शिक्षक दिवस के अवसर पर प्रेस क्लब ऑफ भारत के कार्यालय में शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया...

ग्रेटर नोएडा के 44 गांवों के किसानों

ग्रेटर नोएडा 44 गांवों के किसानों का 10% आबादी भूखंड मुद्दा गरमाया, जयंत चौधरी से मांग

by City Web
August 8, 2026
0

ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा विकास प्राधिकरण के अधिसूचित क्षेत्र के 44 गांवों के प्रभावित किसानों का वर्षों पुराना 10 प्रतिशत...

Next Post
कनाडा में बेटा, आवाज सहारनपुर में… AI से ठगी की हाईटेक वारदात…

कनाडा में बेटा, आवाज सहारनपुर में… AI से ठगी की हाईटेक वारदात...

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Facebook Twitter Youtube
CityWeb

सिटी वेब एक मीडिया सॉल्यूशन ब्रांड है जो कि आपको शहरों की ताजा खबरें वीडियो, ऑडियो, टेक्स्ट और इमेज फॉर्म में प्रोवाइड करता है |

Categories

  • Business / सरकारी नौकरी
  • CityWeb
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • खेल-कूद
  • ग्रेटर नोएडा
  • जीवन शैली
  • दिल्ली एनसीआर
  • देश-विदेश
  • धर्म
  • राज्य
  • शहर
  • शिक्षा
  • संपादकीय
  • सहारनपुर
  • Contact Us
  • Privacy Policy

© 2023 CityWeb - Indian News Portal and Newspaper

No Result
View All Result
  • Contact Us

© 2023 CityWeb - Indian News Portal and Newspaper