CityWeb
  • देश-विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
  • शहर
    • दिल्ली एनसीआर
    • ग्रेटर नोएडा
    • सहारनपुर
  • खेल-कूद
  • शिक्षा
  • जीवन शैली
  • धर्म
  • संपादकीय
No Result
View All Result
ताज़ा ख़बरें
CityWeb
  • देश-विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
  • शहर
    • दिल्ली एनसीआर
    • ग्रेटर नोएडा
    • सहारनपुर
  • खेल-कूद
  • शिक्षा
  • जीवन शैली
  • धर्म
  • संपादकीय
No Result
View All Result
CityWeb
No Result
View All Result
सहारनपुर : पुरानी रंजिश बनी हमले की वजह, पढ़े पूरी खबर…

सहारनपुर : पुरानी रंजिश बनी हमले की वजह, पढ़े पूरी खबर…

City Web by City Web
June 3, 2025
in CityWeb, सहारनपुर
0
Share on FacebookShare on Twitter
ADVERTISEMENT

सहारनपुर। रामपुर मनिहारान थाना क्षेत्र के गांव सहजवा में सोमवार रात उस वक्त दहशत फैल गई जब बाइक सवार अज्ञात हमलावरों ने एक निर्माणाधीन मकान को निशाना बनाते हुए ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। घटना के वक्त मकान के अंदर मौजूद पिता और पुत्र ने किसी तरह छिपकर अपनी जान बचाई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है और एक संदिग्ध युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

घटना गांव सहजवा निवासी सोमपाल के निर्माणाधीन मकान पर हुई। सोमपाल ने बताया कि उनका बेटा गौरव इन दिनों देहरादून के एक होटल में काम करता है। वहीं उसकी गांव मुबारकपुर निवासी दीपक नामक युवक से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। इसी रंजिश के चलते दीपक ने गौरव को निशाना बनाने की धमकी दी थी।

You might also like

Saharanpur

सहारनपुर में देर रात पुलिस मुठभेड़, कथित गोकशी आरोपी घायल, साथी फरार

May 19, 2026
Congress Conference

सहारनपुर कांग्रेस सम्मेलन में मंच पर हंगामा, नेताओं के बीच माइक को लेकर विवाद

May 19, 2026

सोमपाल ने बताया कि उनका मकान गांव सहजवा रोड पर निर्माणाधीन है। सोमवार रात वे और उनका बेटा गौरव वहीं पर सो रहे थे। रात के करीब समय पर बाइक सवार अज्ञात हमलावर आए और घर के बाहर से करीब छह राउंड फायरिंग की। गोलियों की आवाज सुनकर दोनों बुरी तरह घबरा गए, लेकिन मकान के बाहर ताले लगे होने के कारण हमलावर अंदर दाखिल नहीं हो सके। इस दौरान सोमपाल और गौरव ने अंदर छिपकर किसी तरह जान बचाई।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन शुरू कर दी। पुलिस को घटनास्थल से पांच खोखे बरामद हुए हैं। वहीं, पीड़ित सोमपाल की तहरीर पर एक युवक को हिरासत में लिया गया है, जिससे पूछताछ जारी है। पुलिस के अनुसार घटना प्रथम दृष्टया पुरानी रंजिश का परिणाम लग रही है, हालांकि सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है।

गांव में अचानक हुई फायरिंग से स्थानीय लोगों में दहशत फैल गई है। पुलिस ने आश्वासन दिया है कि दोषियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

ADVERTISEMENT
City Web

City Web

Related Stories

Saharanpur

सहारनपुर में देर रात पुलिस मुठभेड़, कथित गोकशी आरोपी घायल, साथी फरार

by City Web
May 19, 2026
0

सहारनपुर के फतेहपुर थाना क्षेत्र में पुलिस और कथित गोकशी आरोपियों के बीच देर रात मुठभेड़ हुई। जवाबी कार्रवाई में...

Congress Conference

सहारनपुर कांग्रेस सम्मेलन में मंच पर हंगामा, नेताओं के बीच माइक को लेकर विवाद

by City Web
May 19, 2026
0

सहारनपुर के गागलहेड़ी में आयोजित कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान मंच संचालन को लेकर पार्टी नेताओं के बीच विवाद हो...

8th Pay Commission 2026, 8वां वेतन आयोग 2026 — सैलरी बढ़ोतरी और एरियर जानकारी

8वां वेतन आयोग 2026: सैलरी कब बढ़ेगी, एरियर कितना?

by City Web
May 19, 2026
0

अगर आप केंद्र सरकार के कर्मचारी हैं या फिर किसी सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं, तो इस समय...

Sharda University

शारदा यूनिवर्सिटी में अत्याधुनिक TV स्टूडियो का उद्घाटन, मीडिया शिक्षा को मिला नया आयाम

by City Web
May 12, 2026
0

शारदा यूनिवर्सिटी के शारदा स्कूल ऑफ मीडिया फिल्म एंड एंटरटेनमेंट ने अत्याधुनिक टीवी स्टूडियो का विधिवत उद्घाटन किया और पत्रकारिता...

Next Post
सहारनपुर में दिन दिहाड़े लाखो की चोरी, लोगो में फैला खौफ? पढ़े पूरी खबर…

सहारनपुर में दिन दिहाड़े लाखो की चोरी, लोगो में फैला खौफ? पढ़े पूरी खबर...

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Facebook Twitter Youtube
CityWeb

सिटी वेब एक मीडिया सॉल्यूशन ब्रांड है जो कि आपको शहरों की ताजा खबरें वीडियो, ऑडियो, टेक्स्ट और इमेज फॉर्म में प्रोवाइड करता है |

Categories

  • Business / सरकारी नौकरी
  • CityWeb
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • खेल-कूद
  • ग्रेटर नोएडा
  • जीवन शैली
  • दिल्ली एनसीआर
  • देश-विदेश
  • धर्म
  • राज्य
  • शहर
  • शिक्षा
  • संपादकीय
  • सहारनपुर
  • Contact Us
  • Privacy Policy

© 2023 CityWeb - Indian News Portal and Newspaper

No Result
View All Result
  • Contact Us

© 2023 CityWeb - Indian News Portal and Newspaper