CityWeb
  • देश-विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
  • शहर
    • दिल्ली एनसीआर
    • ग्रेटर नोएडा
    • सहारनपुर
  • खेल-कूद
  • शिक्षा
  • जीवन शैली
  • धर्म
  • संपादकीय
No Result
View All Result
ताज़ा ख़बरें
CityWeb
  • देश-विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
  • शहर
    • दिल्ली एनसीआर
    • ग्रेटर नोएडा
    • सहारनपुर
  • खेल-कूद
  • शिक्षा
  • जीवन शैली
  • धर्म
  • संपादकीय
No Result
View All Result
CityWeb
No Result
View All Result
सहारनपुर: मरीजों को अब नहीं जाना पड़ेगा निजी अस्पताल, पढ़े पूरी खबर…

सहारनपुर: मरीजों को अब नहीं जाना पड़ेगा निजी अस्पताल, पढ़े पूरी खबर…

City Web by City Web
June 2, 2025
in CityWeb, सहारनपुर
0
Share on FacebookShare on Twitter

सहारनपुर। एसबीडी जिला अस्पताल के ट्रामा सेंटर में इलाज के लिए आने वाले मरीजों को बड़ी राहत मिली है। आठ दिन से बंद पड़ी सीटी स्कैन जांच सेवा शनिवार से दोबारा शुरू कर दी गई है। अस्पताल प्रशासन ने शॉर्ट सर्किट के कारण फुंके यूपीएस (UPS) को ठीक करवा लिया है, जिससे अब मरीजों को बाहर निजी अस्पतालों में जाकर महंगी जांच नहीं करानी पड़ेगी।

बता दें कि 23 मई को अस्पताल के ट्रामा सेंटर में अचानक शॉर्ट सर्किट हो गया था, जिससे सीटी स्कैन मशीन का यूपीएस फुंक गया था। इसके चलते अस्पताल में रोजाना होने वाली 30 से 35 सीटी स्कैन जांचें ठप पड़ गई थीं। इस कारण मरीजों को मजबूरी में निजी सेंटरों का रुख करना पड़ रहा था, जिससे न केवल अतिरिक्त खर्च बढ़ा बल्कि लोगों को काफी असुविधा भी झेलनी पड़ी।

You might also like

नितिन नवीन

नितिन नवीन भाजपा के नवनियुक्त कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष से सत्येंद्र नागर की मुलाकात

December 17, 2025
डे-नाइट क्रिकेट मुकाबला

डे-नाइट क्रिकेट मुकाबला: ग्रेटर नोएडा जर्नलिस्ट प्रेस क्लब व एआरएस रेजिडेंसी के बीच रोमांचक मुकाबला

November 19, 2025
ADVERTISEMENT

एसबीडी जिला अस्पताल की ओपीडी में रोजाना एक हजार से अधिक मरीज पहुंचते हैं, जिनमें कई मरीजों को गंभीर स्थिति में सीटी स्कैन की जरूरत होती है। सीटी स्कैन के लिए अलग से पर्चा बनता है और उसी के अनुसार जांच होती है। मशीन बंद होने से सभी मामलों में अस्पताल को निजी विकल्पों का सहारा लेना पड़ा।

अब अस्पताल प्रशासन ने यूपीएस की मरम्मत कर सेवा बहाल कर दी है। प्रमुख अधीक्षक डॉ. सुधा कुमारी ने जानकारी दी कि शनिवार से सीटी स्कैन जांच नियमित रूप से शुरू हो गई है। उन्होंने बताया, “अब मरीजों को बाहर जाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। सामान्य दिनों की तरह सभी जांचें यहीं पर की जाएंगी।

ADVERTISEMENT
City Web

City Web

Related Stories

नितिन नवीन

नितिन नवीन भाजपा के नवनियुक्त कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष से सत्येंद्र नागर की मुलाकात

by City Web
December 17, 2025
0

ग्रेटर नोएडा के दनकौर क्षेत्र के गांव जुनेदपुर निवासी भाजपा जिला उपाध्यक्ष एवं पूर्व प्रदेश मंत्री भाजयुमो सत्येंद्र नागर ने...

डे-नाइट क्रिकेट मुकाबला

डे-नाइट क्रिकेट मुकाबला: ग्रेटर नोएडा जर्नलिस्ट प्रेस क्लब व एआरएस रेजिडेंसी के बीच रोमांचक मुकाबला

by City Web
November 19, 2025
0

ग्रेटर नोएडा। गैराठी क्रिकेट स्टेडियम में सोमवार की शाम खेल और उत्साह का मिला-जुला शानदार नज़ारा देखने को मिला, जहां...

आत्मनिर्भर-भारत

आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान को लेकर भाजपा की प्रेस वार्ता

by City Web
October 9, 2025
0

आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान के तहत देश को सामाजिक और आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से भारतीय जनता...

Noida Panchayat Chunav 2025: राष्ट्रीय देहात मोर्चा और किसान यूनियन की बैठक सेक्टर 45 में

राष्ट्रीय देहात मोर्चा 2025: नोएडा सेक्टर 45 सदरपुर में पंचायत चुनाव कराने को लेकर बैठक

by City Web
September 23, 2025
0

राष्ट्रीय देहात मोर्चा के अभियान के तहत हुई बैठक आज सदरपुर नोएडा के सेक्टर 45 में जिले के 244 गांवों...

Next Post
सहारनपुर में मिलावट खोरी का बड़ा नेटवर्क, आप भी शिकार ?

सहारनपुर में मिलावट खोरी का बड़ा नेटवर्क, आप भी शिकार ?

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Facebook Twitter Youtube
CityWeb

सिटी वेब एक मीडिया सॉल्यूशन ब्रांड है जो कि आपको शहरों की ताजा खबरें वीडियो, ऑडियो, टेक्स्ट और इमेज फॉर्म में प्रोवाइड करता है |

Categories

  • CityWeb
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • खेल-कूद
  • ग्रेटर नोएडा
  • जीवन शैली
  • दिल्ली एनसीआर
  • देश-विदेश
  • धर्म
  • राज्य
  • शहर
  • शिक्षा
  • संपादकीय
  • सहारनपुर
  • Contact Us
  • Privacy Policy

© 2023 CityWeb - Indian News Portal and Newspaper

No Result
View All Result
  • Contact Us

© 2023 CityWeb - Indian News Portal and Newspaper