CityWeb
  • देश-विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
  • शहर
    • दिल्ली एनसीआर
    • ग्रेटर नोएडा
    • सहारनपुर
  • खेल-कूद
  • शिक्षा
  • जीवन शैली
  • धर्म
  • संपादकीय
No Result
View All Result
ताज़ा ख़बरें
CityWeb
  • देश-विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
  • शहर
    • दिल्ली एनसीआर
    • ग्रेटर नोएडा
    • सहारनपुर
  • खेल-कूद
  • शिक्षा
  • जीवन शैली
  • धर्म
  • संपादकीय
No Result
View All Result
CityWeb
No Result
View All Result
सहारनपुर : रेलवे ट्रैक पर मिला पाइप, साजिश या हादसा ? पढ़े पूरी खबर…

सहारनपुर : रेलवे ट्रैक पर मिला पाइप, साजिश या हादसा ? पढ़े पूरी खबर…

City Web by City Web
June 1, 2025
in CityWeb, सहारनपुर
0
Share on FacebookShare on Twitter

सहारनपुर। दिल्ली से सहारनपुर की ओर आ रही पैसेंजर ट्रेन शनिवार रात एक बड़ी दुर्घटना का शिकार होते-होते बच गई। यह हादसा दिल्ली-सहारनपुर रेलवे मार्ग पर बलवा गांव के पास होना था, जहां शरारती तत्वों ने एक मोटा लोहे का पाइप रेलवे ट्रैक पर रख दिया था। लेकिन समय रहते चालक की सूझबूझ और सतर्कता के कारण ट्रेन रुक गई और सैकड़ों यात्रियों की जान बच गई।

रात 10:30 बजे हुआ घटनाक्रम

शनिवार रात लगभग 10:30 बजे दिल्ली से सहारनपुर की ओर आ रही 64021 पैसेंजर ट्रेन जैसे ही बलवा गांव के अंडरपास के पास पहुंची, चालक ने कुछ संदिग्ध देखा और बिना समय गंवाए इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन रोक दी। जब चालक नीचे उतरकर देखा तो पाया कि रेलवे ट्रैक पर लगभग 12 फीट लंबा और मोटा लोहे का पाइप रखा गया है, जिसे देखकर साफ अंदेशा हुआ कि यह कोई सामान्य शरारत नहीं बल्कि ट्रेन को पटरी से उतारने की साजिश हो सकती थी।

You might also like

ग्रेटर नोएडा के 44 गांवों के किसानों

ग्रेटर नोएडा 44 गांवों के किसानों का 10% आबादी भूखंड मुद्दा गरमाया, जयंत चौधरी से मांग

August 8, 2026
Agniveer

Agniveer Recruitment Rally: 17 अगस्त से सहारनपुर में भर्ती, इन युवाओं को मिलेगा मौका

August 1, 2026

एक घंटे तक जंगल में खड़ी रही ट्रेन

इस घटना के बाद करीब एक घंटे तक ट्रेन जंगल के इलाके में खड़ी रही। अंधेरे और सुनसान वातावरण में यात्रियों को भय और असुविधा का सामना करना पड़ा। हालांकि, रेलवे अधिकारियों ने तुरंत सतर्कता दिखाई और संबंधित अधिकारियों को सूचना दी गई।

ADVERTISEMENT

आला अधिकारी मौके पर पहुंचे

घटना की जानकारी मिलते ही सहारनपुर के एसपी रामसेवक गौतम, एएसपी संतोष कुमार सिंह, जीआरपी और आरपीएफ के अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे। मौके का निरीक्षण किया गया और तुरंत जांच शुरू कर दी गई। जीआरपी थाना प्रभारी चांदवीर सिंह ने बताया कि यह एक सुनियोजित साजिश प्रतीत होती है। यदि चालक समय रहते ट्रेन नहीं रोकता, तो एक भीषण रेल दुर्घटना हो सकती थी।

नलकूप से चुराया गया था पाइप

जांच के दौरान आरपीएफ अधिकारियों ने यह भी खुलासा किया कि जिस लोहे के पाइप को रेलवे ट्रैक पर रखा गया था, उसे बलवा गांव के ही पास स्थित एक नलकूप से उखाड़ा गया था। इससे यह संदेह और भी गहरा हो गया है कि इस पूरी घटना के पीछे किसी गिरोह या आपराधिक तत्वों का हाथ हो सकता है, जो या तो चोरी की मंशा से आए थे या फिर किसी बड़ी अनहोनी की योजना बना रहे थे।

डॉग स्क्वायड और फॉरेंसिक टीम ने की जांच

एसपी रामसेवक गौतम के निर्देश पर डॉग स्क्वायड और फॉरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया। इन विशेषज्ञ टीमों ने घटनास्थल की बारीकी से जांच की और साक्ष्य जुटाए। एसपी ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए एसओजी (स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप) को भी जांच में लगाया गया है।

हादसा या साजिश? जांच जारी

एसपी रामसेवक गौतम का कहना है कि इस मामले में रेलवे अधिकारियों से भी बात की जा रही है। यह जांच का विषय है कि चोर पाइप लेकर भाग नहीं सके और ट्रेन आने पर उसे ट्रैक पर फेंक कर भागे, या फिर यह एक सुनियोजित साजिश थी। एसपी ने यह भी कहा कि पूरी जांच के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि इसके पीछे क्या मंशा थी।

चालक की सतर्कता बनी यात्रियों की ढाल

इस पूरे घटनाक्रम में ट्रेन के चालक की सतर्कता और सूझबूझ की सराहना की जा रही है। उन्होंने समय रहते खतरे को भांपकर ट्रेन रोक दी और एक बड़ा हादसा टल गया। रेलवे प्रशासन और पुलिस विभाग दोनों ही इस मामले की गहन जांच में जुटे हुए हैं।

ADVERTISEMENT
City Web

City Web

Related Stories

ग्रेटर नोएडा के 44 गांवों के किसानों

ग्रेटर नोएडा 44 गांवों के किसानों का 10% आबादी भूखंड मुद्दा गरमाया, जयंत चौधरी से मांग

by City Web
August 8, 2026
0

ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा विकास प्राधिकरण के अधिसूचित क्षेत्र के 44 गांवों के प्रभावित किसानों का वर्षों पुराना 10 प्रतिशत...

Agniveer

Agniveer Recruitment Rally: 17 अगस्त से सहारनपुर में भर्ती, इन युवाओं को मिलेगा मौका

by City Web
August 1, 2026
0

सहारनपुर में 17 अगस्त से Agniveer Recruitment Rally आयोजित होगी। 13 जिलों के CEE पास अभ्यर्थी इसमें शामिल होंगे। भर्ती...

Imran Masood

Imran Masood ने किया Kanwar Seva Camp का उद्घाटन, बोले- गंगा-जमुनी तहज़ीब ही सहारनपुर की पहचान

by City Web
August 1, 2026
0

सहारनपुर में कांग्रेस सांसद Imran Masood ने Kanwar Seva Camp का उद्घाटन किया। उन्होंने शिवभक्त कांवड़ियों की सेवा को सामाजिक...

Meerut

Meerut: Instagram Friendship के बाद 6 महीने के Samir की मौत, Police जांच में हुआ बड़ा खुलासा

by City Web
August 1, 2026
0

मेरठ के पंचशील कॉलोनी नाले में मिले छह महीने के मासूम समीर की पहचान हो गई है। पुलिस जांच में...

Next Post
सहारनपुर: पुलिस से भिड़ने उतरे गौकश! क्या किसी बड़े गैंग का हिस्सा हैं ये आरोपी ?

सहारनपुर: पुलिस से भिड़ने उतरे गौकश! क्या किसी बड़े गैंग का हिस्सा हैं ये आरोपी ?

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Facebook Twitter Youtube
CityWeb

सिटी वेब एक मीडिया सॉल्यूशन ब्रांड है जो कि आपको शहरों की ताजा खबरें वीडियो, ऑडियो, टेक्स्ट और इमेज फॉर्म में प्रोवाइड करता है |

Categories

  • Business / सरकारी नौकरी
  • CityWeb
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • खेल-कूद
  • ग्रेटर नोएडा
  • जीवन शैली
  • दिल्ली एनसीआर
  • देश-विदेश
  • धर्म
  • राज्य
  • शहर
  • शिक्षा
  • संपादकीय
  • सहारनपुर
  • Contact Us
  • Privacy Policy

© 2023 CityWeb - Indian News Portal and Newspaper

No Result
View All Result
  • Contact Us

© 2023 CityWeb - Indian News Portal and Newspaper