CityWeb
  • देश-विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
  • शहर
    • दिल्ली एनसीआर
    • ग्रेटर नोएडा
    • सहारनपुर
  • खेल-कूद
  • शिक्षा
  • जीवन शैली
  • धर्म
  • संपादकीय
No Result
View All Result
ताज़ा ख़बरें
CityWeb
  • देश-विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
  • शहर
    • दिल्ली एनसीआर
    • ग्रेटर नोएडा
    • सहारनपुर
  • खेल-कूद
  • शिक्षा
  • जीवन शैली
  • धर्म
  • संपादकीय
No Result
View All Result
CityWeb
No Result
View All Result
सहारनपुर से पलायन क्यों कर रहे ये परिवार ? पढ़े पूरी ख़बर…

सहारनपुर से पलायन क्यों कर रहे ये परिवार ? पढ़े पूरी ख़बर…

City Web by City Web
June 5, 2025
in CityWeb, सहारनपुर
0
Share on FacebookShare on Twitter

नकुड़ (सहारनपुर)। नगर के मोहल्ला सुजादपुरा में हालात इस कदर बिगड़ गए हैं कि एक ही गली में रहने वाले सात परिवारों ने प्रशासन से निराश होकर पलायन की चेतावनी दे दी है। इन परिवारों ने अपने घरों के बाहर ‘मकान बिकाऊ है’ के पोस्टर चस्पा कर प्रशासन को कड़ा संदेश दिया है।

पीड़ितों का कहना है कि मोहल्ले के कुछ लोग आए दिन उनसे झगड़ा करते हैं, गाली-गलौज और मारपीट करते हैं, लेकिन पुलिस बार-बार शिकायत करने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं कर रही।

You might also like

Anti-Paper Leak Bill

Anti-Paper Leak Bill: Lok Sabha में पेश हुआ नया कानून, Paper Leak पर और सख्त होगी कार्रवाई

July 27, 2026
Gangoh

Gangoh Firecracker Factory Blast के बाद प्रशासन सख्त, 27 लाइसेंसधारकों की हुई जांच

July 27, 2026

मंगलवार रात हुआ हमला, 10 वर्षीय बच्चे को भी नहीं बख्शा

जानकारी के अनुसार, मंगलवार रात करीब साढ़े दस बजे मोहल्ले के कुछ दबंग लोग लाठी-डंडे, तमंचे और धारदार हथियार लेकर पीड़ित परिवारों की गली में आ धमके। शाहजहां नामक महिला ने बताया कि हमलावरों ने उसके 10 वर्षीय बेटे अयान के साथ गाली-गलौज की और मारपीट की।

ADVERTISEMENT

जब शाहजहां ने विरोध किया तो उसके साथ भी बदसलूकी और मारपीट की गई। पीड़ित परिवार ने तुरंत 112 नंबर पर पुलिस को सूचना दी, लेकिन आरोप है कि पुलिस मौके पर पहुंचने के बाद भी आरोपियों को पकड़ने में गंभीर नहीं दिखी और वे जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले।

कोई सुनवाई नहीं, मजबूरी में उठाया पोस्टर लगाने का कदम

शाहजहां के अनुसार, उन्होंने इस घटना की जानकारी कोतवाली में लिखित तहरीर देकर दी थी, लेकिन अब तक किसी भी प्रकार की कार्रवाई नहीं हुई। इसी से आहत होकर उन्होंने और मीरदाद के सात बेटों – जमशेद, तसव्वुर, दिलशाद, इरशाद, शमशाद, फरमान और अनवर की विधवा पत्नी शाहजहां ने मिलकर अपने-अपने घरों पर ‘मकान बिकाऊ है’ के पोस्टर लगा दिए हैं।

प्रशासन से गुहार, कार्रवाई नहीं हुई तो छोड़ देंगे मोहल्ला

पीड़ित परिवारों ने साफ शब्दों में कहा है कि यदि जल्द से जल्द आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई नहीं हुई, तो वे मजबूरी में अपने घर और मोहल्ला छोड़कर पलायन करने को विवश होंगे।

पुलिस ने कही जांच और कार्रवाई की बात

इस संबंध में क्षेत्राधिकारी (सीओ) एसएन वैभव पांडेय ने जानकारी दी कि दोनों पक्षों से तहरीर प्राप्त हुई है। मामले की जांच कर मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

ADVERTISEMENT
City Web

City Web

Related Stories

Anti-Paper Leak Bill

Anti-Paper Leak Bill: Lok Sabha में पेश हुआ नया कानून, Paper Leak पर और सख्त होगी कार्रवाई

by City Web
July 27, 2026
0

केंद्र सरकार ने Lok Sabha में नया Anti-Paper Leak Bill पेश किया है। Bill में Paper Leak और परीक्षा में...

Gangoh

Gangoh Firecracker Factory Blast के बाद प्रशासन सख्त, 27 लाइसेंसधारकों की हुई जांच

by City Web
July 27, 2026
0

सहारनपुर के Gangoh Firecracker Factory Blast के बाद प्रशासन ने शहरभर में पटाखा कारोबार से जुड़े 27 लाइसेंसधारकों की जांच...

NEET

Saharanpur में Paper Leak के खिलाफ आक्रोश, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

by City Web
July 24, 2026
0

सहारनपुर में SFI ने Paper Leak, छात्र दमन और बढ़ती बेरोजगारी के विरोध में आक्रोश मार्च निकाला। प्रदर्शन के बाद...

e-bus launch

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट तक 20-50 रुपये किराए में इलेक्ट्रिक बस सेवा लॉन्च, ग्रेटर नोएडा को मिली सुविधा

by City Web
June 13, 2026
0

ग्रेटर नोएडा के निवासियों के लिए आई बड़ी खुशखबरी! उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 12 जून 2024 को...

Next Post
सहारनपुर मेले में लगी आग, 25 दुकाने राख, पढ़े पूरी खबर…

सहारनपुर मेले में लगी आग, 25 दुकाने राख, पढ़े पूरी खबर...

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Facebook Twitter Youtube
CityWeb

सिटी वेब एक मीडिया सॉल्यूशन ब्रांड है जो कि आपको शहरों की ताजा खबरें वीडियो, ऑडियो, टेक्स्ट और इमेज फॉर्म में प्रोवाइड करता है |

Categories

  • Business / सरकारी नौकरी
  • CityWeb
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • खेल-कूद
  • ग्रेटर नोएडा
  • जीवन शैली
  • दिल्ली एनसीआर
  • देश-विदेश
  • धर्म
  • राज्य
  • शहर
  • शिक्षा
  • संपादकीय
  • सहारनपुर
  • Contact Us
  • Privacy Policy

© 2023 CityWeb - Indian News Portal and Newspaper

No Result
View All Result
  • Contact Us

© 2023 CityWeb - Indian News Portal and Newspaper