CityWeb
  • देश-विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
  • शहर
    • दिल्ली एनसीआर
    • ग्रेटर नोएडा
    • सहारनपुर
  • खेल-कूद
  • शिक्षा
  • जीवन शैली
  • धर्म
  • संपादकीय
No Result
View All Result
ताज़ा ख़बरें
CityWeb
  • देश-विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
  • शहर
    • दिल्ली एनसीआर
    • ग्रेटर नोएडा
    • सहारनपुर
  • खेल-कूद
  • शिक्षा
  • जीवन शैली
  • धर्म
  • संपादकीय
No Result
View All Result
CityWeb
No Result
View All Result
Cyber Fraud

 साइबर जाल में फंसी सहारनपुर की युवती, एक कॉल और जिंदगी की सबसे महंगी सीख…

City Web by City Web
May 23, 2025
in CityWeb, सहारनपुर
0
Share on FacebookShare on Twitter

सहारनपुर।
“आपके कार्ड पर चार्ज ज़्यादा लग रहे हैं, ओटीपी दीजिए, हम ठीक कर देंगे…” — कुछ इसी चालाक स्क्रिप्ट के साथ साइबर ठगों ने सहारनपुर की एक युवती को झांसे में लिया और उसके खाते से 1.66 लाख रुपये उड़ा लिए। मामला थाना सदर बाजार क्षेत्र का है, जहां पीड़िता के पिता ने साइबर क्राइम थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई है।

ADVERTISEMENT

चंद्र नगर निवासी विशाल रसवंत ने बताया कि उनकी बेटी साहिबा अरोड़ा के क्रेडिट कार्ड पर कुछ अतिरिक्त शुल्क लग रहे थे। तभी 9 मई को एक कॉल आया — दूसरी तरफ मौजूद व्यक्ति ने खुद को बैंक का अधिकारी बताते हुए कहा कि अतिरिक्त चार्ज हटाने के लिए ओटीपी बताना जरूरी है।

You might also like

gniot-gnoida

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से शिक्षक प्रतिनिधि स्वदेश कुमार सिंह की शिष्टाचार मुलाकात

January 23, 2026
नितिन नवीन

नितिन नवीन भाजपा के नवनियुक्त कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष से सत्येंद्र नागर की मुलाकात

December 17, 2025

झांसे में आई साहिबा ने ओटीपी साझा कर दिया और इसके कुछ ही मिनट बाद अलग-अलग ट्रांजैक्शन के ज़रिए कुल ₹1,66,615 रुपये उसके खाते से साफ हो गए। जब साहिबा ने ICICI बैंक के कस्टमर केयर पर कॉल किया, तो शुरू में उसे भरोसा दिलाया गया कि कोई ट्रांजैक्शन नहीं हुआ है। लेकिन बाद में असली ठगी सामने आ गई।

पहले साहिबा ने साइबर पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई और फिर उनके पिता ने साइबर क्राइम थाना पहुंचकर औपचारिक शिकायत दर्ज कराई। थाना प्रभारी पंकज त्रिपाठी ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि चाहे सामने वाला कितना भी भरोसेमंद लगे, ओटीपी, पासवर्ड या बैंक संबंधी कोई भी जानकारी किसी के साथ साझा न करें। क्योंकि आजकल ठग केवल फोन नहीं करते — वे भरोसे पर हमला करते हैं।

ADVERTISEMENT
City Web

City Web

Related Stories

gniot-gnoida

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से शिक्षक प्रतिनिधि स्वदेश कुमार सिंह की शिष्टाचार मुलाकात

by City Web
January 23, 2026
0

उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के तकनीकी संवर्ग के प्रदेश अध्यक्ष एवं ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क स्थित जीएनआईओटी इंस्टीट्यूशंस...

नितिन नवीन

नितिन नवीन भाजपा के नवनियुक्त कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष से सत्येंद्र नागर की मुलाकात

by City Web
December 17, 2025
0

ग्रेटर नोएडा के दनकौर क्षेत्र के गांव जुनेदपुर निवासी भाजपा जिला उपाध्यक्ष एवं पूर्व प्रदेश मंत्री भाजयुमो सत्येंद्र नागर ने...

डे-नाइट क्रिकेट मुकाबला

डे-नाइट क्रिकेट मुकाबला: ग्रेटर नोएडा जर्नलिस्ट प्रेस क्लब व एआरएस रेजिडेंसी के बीच रोमांचक मुकाबला

by City Web
November 19, 2025
0

ग्रेटर नोएडा। गैराठी क्रिकेट स्टेडियम में सोमवार की शाम खेल और उत्साह का मिला-जुला शानदार नज़ारा देखने को मिला, जहां...

आत्मनिर्भर-भारत

आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान को लेकर भाजपा की प्रेस वार्ता

by City Web
October 9, 2025
0

आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान के तहत देश को सामाजिक और आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से भारतीय जनता...

Next Post
Police Station

सहारनपुर : खनन में पार्टनरशिप का लालच, कारोबारी को पड़ा महंगा...

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Facebook Twitter Youtube
CityWeb

सिटी वेब एक मीडिया सॉल्यूशन ब्रांड है जो कि आपको शहरों की ताजा खबरें वीडियो, ऑडियो, टेक्स्ट और इमेज फॉर्म में प्रोवाइड करता है |

Categories

  • CityWeb
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • खेल-कूद
  • ग्रेटर नोएडा
  • जीवन शैली
  • दिल्ली एनसीआर
  • देश-विदेश
  • धर्म
  • राज्य
  • शहर
  • शिक्षा
  • संपादकीय
  • सहारनपुर
  • Contact Us
  • Privacy Policy

© 2023 CityWeb - Indian News Portal and Newspaper

No Result
View All Result
  • Contact Us

© 2023 CityWeb - Indian News Portal and Newspaper