CityWeb
  • देश-विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
  • शहर
    • दिल्ली एनसीआर
    • ग्रेटर नोएडा
    • सहारनपुर
  • खेल-कूद
  • शिक्षा
  • जीवन शैली
  • धर्म
  • संपादकीय
No Result
View All Result
ताज़ा ख़बरें
CityWeb
  • देश-विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
  • शहर
    • दिल्ली एनसीआर
    • ग्रेटर नोएडा
    • सहारनपुर
  • खेल-कूद
  • शिक्षा
  • जीवन शैली
  • धर्म
  • संपादकीय
No Result
View All Result
CityWeb
No Result
View All Result
सावधान सहारनपुर! ATM यूज़ करते हैं तो ये खबर ज़रूर पढ़ लें, कहीं खाता खाली ना हो जाए…

सावधान सहारनपुर! ATM यूज़ करते हैं तो ये खबर ज़रूर पढ़ लें, कहीं खाता खाली ना हो जाए…

City Web by City Web
May 15, 2025
in CityWeb, सहारनपुर
0
Share on FacebookShare on Twitter
ADVERTISEMENT

सहारनपुर। “सर जी, एटीएम फंस गया है, हम मदद कर दें?” – इसी मासूम सी लाइन के पीछे छुपा था एक शातिर ठग गिरोह, जो मदद के बहाने लोगों का एटीएम कार्ड बदलकर उनके खातों से हजारों रुपये साफ कर देता था। थाना सदर बाजार पुलिस ने इस गैंग के तीन सदस्यों को गिरफ्तार कर पूरे मामले का खुलासा किया है।

पुलिस ने आरोपियों के पास से तीन एटीएम कार्ड, 12 हजार रुपये नकद और एक बाइक बरामद की है। एसपी सिटी व्योम बिंदल ने बताया कि 17 जनवरी को कोरी माजरा निवासी सागर और रामपुर मनिहारान के शुभम के साथ इसी तरह की ठगी हो चुकी थी। सागर के खाते से 68 हजार और शुभम के खाते से 75 हजार रुपये उड़ा दिए गए थे।

You might also like

Saharanpur

सहारनपुर में देर रात पुलिस मुठभेड़, कथित गोकशी आरोपी घायल, साथी फरार

May 19, 2026
Congress Conference

सहारनपुर कांग्रेस सम्मेलन में मंच पर हंगामा, नेताओं के बीच माइक को लेकर विवाद

May 19, 2026

फर्जी कस्टमर केयर और एलफी की चालाकी
गिरोह का तरीका बेहद शातिर था। एटीएम के कार्ड स्लॉट पर एलफी लगाकर वो कार्ड अटका देते थे। फिर जैसे ही कोई व्यक्ति मदद मांगता या खुद से फंसा हुआ कार्ड निकालने लगता, गैंग का एक सदस्य उसके पिन को गौर से देख लेता। वहीं एटीएम के ऊपर फर्जी ‘कस्टमर केयर नंबर’ का स्टिकर चिपका दिया जाता था। जैसे ही शिकार उस नंबर पर कॉल करता, उसे एटीएम से दूर भेज दिया जाता और पीछे से कार्ड निकाल कर सारा पैसा साफ कर दिया जाता।

जब लिमिट पूरी हो जाए तो सोना खरीद लेते थे
गिरोह इतना प्रोफेशनल था कि अगर किसी एटीएम कार्ड की कैश निकासी लिमिट पूरी हो जाती, तो वे उसे सर्राफा दुकानों पर स्वैप करके सोना तक खरीद लेते थे।

तीन जिलों से जुड़े तार, सहारनपुर में बना था ठिकाना
गिरफ्तार आरोपियों में अनिल (हाथरस), आबिद उर्फ मिंटू (पूर्णिया, बिहार) और पिंकी (हाथरस) शामिल हैं। ये सभी सहारनपुर में किराए पर मकान लेकर रह रहे थे और लम्बे समय से ऐसी वारदातों को अंजाम दे रहे थे।

सीसीटीवी फुटेज बना पुलिस का हथियार
पुलिस को सफलता एटीएम कक्षों में लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच से मिली, जिसमें इनकी हरकतें कैद थीं। उसी आधार पर पुलिस ने बुधवार को खलासी लाइन क्षेत्र से तीनों को दबोच लिया।

ADVERTISEMENT
City Web

City Web

Related Stories

Saharanpur

सहारनपुर में देर रात पुलिस मुठभेड़, कथित गोकशी आरोपी घायल, साथी फरार

by City Web
May 19, 2026
0

सहारनपुर के फतेहपुर थाना क्षेत्र में पुलिस और कथित गोकशी आरोपियों के बीच देर रात मुठभेड़ हुई। जवाबी कार्रवाई में...

Congress Conference

सहारनपुर कांग्रेस सम्मेलन में मंच पर हंगामा, नेताओं के बीच माइक को लेकर विवाद

by City Web
May 19, 2026
0

सहारनपुर के गागलहेड़ी में आयोजित कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान मंच संचालन को लेकर पार्टी नेताओं के बीच विवाद हो...

8th Pay Commission 2026, 8वां वेतन आयोग 2026 — सैलरी बढ़ोतरी और एरियर जानकारी

8वां वेतन आयोग 2026: सैलरी कब बढ़ेगी, एरियर कितना?

by City Web
May 19, 2026
0

अगर आप केंद्र सरकार के कर्मचारी हैं या फिर किसी सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं, तो इस समय...

Sharda University

शारदा यूनिवर्सिटी में अत्याधुनिक TV स्टूडियो का उद्घाटन, मीडिया शिक्षा को मिला नया आयाम

by City Web
May 12, 2026
0

शारदा यूनिवर्सिटी के शारदा स्कूल ऑफ मीडिया फिल्म एंड एंटरटेनमेंट ने अत्याधुनिक टीवी स्टूडियो का विधिवत उद्घाटन किया और पत्रकारिता...

Next Post
सहारनपुर : गौवंश की हत्या के आढ़ में गहरी साज़िश, पढ़े पूरी खबर…

सहारनपुर : गौवंश की हत्या के आढ़ में गहरी साज़िश, पढ़े पूरी खबर...

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Facebook Twitter Youtube
CityWeb

सिटी वेब एक मीडिया सॉल्यूशन ब्रांड है जो कि आपको शहरों की ताजा खबरें वीडियो, ऑडियो, टेक्स्ट और इमेज फॉर्म में प्रोवाइड करता है |

Categories

  • Business / सरकारी नौकरी
  • CityWeb
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • खेल-कूद
  • ग्रेटर नोएडा
  • जीवन शैली
  • दिल्ली एनसीआर
  • देश-विदेश
  • धर्म
  • राज्य
  • शहर
  • शिक्षा
  • संपादकीय
  • सहारनपुर
  • Contact Us
  • Privacy Policy

© 2023 CityWeb - Indian News Portal and Newspaper

No Result
View All Result
  • Contact Us

© 2023 CityWeb - Indian News Portal and Newspaper