CityWeb
  • देश-विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
  • शहर
    • दिल्ली एनसीआर
    • ग्रेटर नोएडा
    • सहारनपुर
  • खेल-कूद
  • शिक्षा
  • जीवन शैली
  • धर्म
  • संपादकीय
No Result
View All Result
ताज़ा ख़बरें
CityWeb
  • देश-विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
  • शहर
    • दिल्ली एनसीआर
    • ग्रेटर नोएडा
    • सहारनपुर
  • खेल-कूद
  • शिक्षा
  • जीवन शैली
  • धर्म
  • संपादकीय
No Result
View All Result
CityWeb
No Result
View All Result
Farji Votes - SP Press Confrence

गौतमबुद्ध नगर में हजारों फर्जी वोट होने का दावा, सपा ने चुनाव आयोग और भाजपा को घेरा

City Web by City Web
June 6, 2026
in CityWeb
0
Share on FacebookShare on Twitter

ग्रेटर नोएडा। समाजवादी पार्टी ने शनिवार को सेक्टर अल्फा-1 स्थित ग्रेटर नोएडा जर्नलिस्ट प्रेस क्लब में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान भाजपा सरकार और चुनाव आयोग पर गंभीर आरोप लगाए।

SIR (स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन) अभियान के बावजूद गौतमबुद्ध नगर में हजारों फर्जी और डुप्लीकेट वोट

पार्टी नेताओं ने दावा किया कि मतदाता सूची को शुद्ध करने के लिए चलाए गए SIR (स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन) अभियान के बावजूद गौतमबुद्ध नगर में हजारों फर्जी और डुप्लीकेट वोट मौजूद हैं, जिससे चुनाव प्रक्रिया की पारदर्शिता और चुनाव आयोग की विश्वसनीयता पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

You might also like

e-bus launch

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट तक 20-50 रुपये किराए में इलेक्ट्रिक बस सेवा लॉन्च, ग्रेटर नोएडा को मिली सुविधा

June 13, 2026
greater-noida-west-metro-5-new-stations-2026-bjp-mahesh-sharma

Greater Noida West Metro: 5 नए स्टेशन कब बनेंगे? पूरी जानकारी

June 8, 2026
ADVERTISEMENT

फर्जी एवं डुप्लीकेट

सपा के जिलाध्यक्ष सुधीर भाटी ने कहा कि दादरी विधानसभा क्षेत्र में 20 हजार से अधिक, जेवर विधानसभा में 10 हजार से अधिक और नोएडा विधानसभा क्षेत्र में भी बड़ी संख्या में फर्जी एवं डुप्लीकेट वोट पाए गए हैं।

उन्होंने दावा किया कि एक ही नाम, पता और पिता के नाम पर कई-कई वोट दर्ज हैं। उनका कहना था कि यदि SIR प्रक्रिया के बाद भी इतनी बड़ी संख्या में अनियमितताएं मौजूद हैं तो यह साबित करता है कि यह प्रक्रिया मतदाता सूची को सही करने के बजाय विपक्षी दलों के वोट कम करने के उद्देश्य से की गई।

सुधीर भाटी ने आरोप लगाया कि लोकसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी के बेहतर प्रदर्शन के बाद भाजपा विधानसभा चुनावों को लेकर चिंतित है और इसी वजह से मतदाता सूची में गड़बड़ियां की जा रही हैं।

जिला निर्वाचन अधिकारी तथा चुनाव आयोग को शिकायत सौंपकर कार्रवाई की मांग

उन्होंने कहा कि पार्टी के पास संबंधित दस्तावेज मौजूद हैं और जल्द ही जिला निर्वाचन अधिकारी तथा चुनाव आयोग को शिकायत सौंपकर कार्रवाई की मांग की जाएगी। कार्रवाई नहीं होने पर बड़े जनआंदोलन की चेतावनी भी दी गई।

आरक्षण भी चोरी – सपा का भाजपा सरकार पर बड़ा हमला

प्रेस वार्ता में भाजपा सरकार पर आरक्षण में अनियमितता के आरोप भी लगाए गए। जिलाध्यक्ष ने कहा कि 69 हजार शिक्षक भर्ती, लेखपाल भर्ती, ग्राम पंचायत अधिकारी भर्ती, कृषि प्राविधिक सहायक भर्ती, वन एवं वन्यजीव रक्षक भर्ती, प्रवर्तन कांस्टेबल भर्ती, पशु चिकित्सक भर्ती और चिकित्सा अधिकारी भर्ती सहित कई चयन प्रक्रियाओं में आरक्षित वर्गों के अधिकारों की अनदेखी की गई है।

सपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजकुमार भाटी ने कहा कि भाजपा सरकार पिछड़े, दलित और आदिवासी वर्गों को उनके संवैधानिक अधिकारों से वंचित कर रही है।

उन्होंने आरोप लगाया कि आरक्षण व्यवस्था को कमजोर किया जा रहा है, जिससे पीडीए (पिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यक) समाज के युवाओं और अभ्यर्थियों में निराशा बढ़ रही है।

प्रेस वार्ता में फकीरचंद नागर, परमेंद्र भाटी एडवोकेट, विनोद लोहिया, नरेंद्र नागर, सुधीर तोमर, विक्रम टाइगर, डॉ. शशि यादव, अकबर खान, रामशरण नागर एडवोकेट, सुरेंद्र नागर, दीपक देवटा, विकास जतन भाटी, सुनील भाटी बदौली, देवेंद्र टाइगर एडवोकेट, अमन नागर, लाल सिंह गौतम, अनूप तिवारी, सीपी सोलंकी, देवेंद्र भाटी, विपिन कसाना, सुरेंद्र भाटी, अनिल नागर, अंजली श्रीवास्तव, भरत नागर सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।”

ADVERTISEMENT
City Web

City Web

CityWeb एक विश्वसनीय हिंदी समाचार पोर्टल है जो UP, Delhi NCR और राष्ट्रीय खबरें कवर करता है।

Related Stories

e-bus launch

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट तक 20-50 रुपये किराए में इलेक्ट्रिक बस सेवा लॉन्च, ग्रेटर नोएडा को मिली सुविधा

by City Web
June 13, 2026
0

ग्रेटर नोएडा के निवासियों के लिए आई बड़ी खुशखबरी! उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 12 जून 2024 को...

greater-noida-west-metro-5-new-stations-2026-bjp-mahesh-sharma

Greater Noida West Metro: 5 नए स्टेशन कब बनेंगे? पूरी जानकारी

by City Web
June 8, 2026
0

Greater Noida West Metro: 5 नए स्टेशन हुए Confirm! BJP सांसद महेश शर्मा की लड़ाई लाई रंग, जानें कब शुरू...

Saharanpur

सहारनपुर में देर रात पुलिस मुठभेड़, कथित गोकशी आरोपी घायल, साथी फरार

by City Web
May 19, 2026
0

सहारनपुर के फतेहपुर थाना क्षेत्र में पुलिस और कथित गोकशी आरोपियों के बीच देर रात मुठभेड़ हुई। जवाबी कार्रवाई में...

Congress Conference

सहारनपुर कांग्रेस सम्मेलन में मंच पर हंगामा, नेताओं के बीच माइक को लेकर विवाद

by City Web
May 19, 2026
0

सहारनपुर के गागलहेड़ी में आयोजित कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान मंच संचालन को लेकर पार्टी नेताओं के बीच विवाद हो...

Next Post
greater-noida-west-metro-5-new-stations-2026-bjp-mahesh-sharma

Greater Noida West Metro: 5 नए स्टेशन कब बनेंगे? पूरी जानकारी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Facebook Twitter Youtube
CityWeb

सिटी वेब एक मीडिया सॉल्यूशन ब्रांड है जो कि आपको शहरों की ताजा खबरें वीडियो, ऑडियो, टेक्स्ट और इमेज फॉर्म में प्रोवाइड करता है |

Categories

  • Business / सरकारी नौकरी
  • CityWeb
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • खेल-कूद
  • ग्रेटर नोएडा
  • जीवन शैली
  • दिल्ली एनसीआर
  • देश-विदेश
  • धर्म
  • राज्य
  • शहर
  • शिक्षा
  • संपादकीय
  • सहारनपुर
  • Contact Us
  • Privacy Policy

© 2023 CityWeb - Indian News Portal and Newspaper

No Result
View All Result
  • Contact Us

© 2023 CityWeb - Indian News Portal and Newspaper