CityWeb
  • देश-विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
  • शहर
    • दिल्ली एनसीआर
    • ग्रेटर नोएडा
    • सहारनपुर
  • खेल-कूद
  • शिक्षा
  • जीवन शैली
  • धर्म
  • संपादकीय
No Result
View All Result
ताज़ा ख़बरें
CityWeb
  • देश-विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
  • शहर
    • दिल्ली एनसीआर
    • ग्रेटर नोएडा
    • सहारनपुर
  • खेल-कूद
  • शिक्षा
  • जीवन शैली
  • धर्म
  • संपादकीय
No Result
View All Result
CityWeb
No Result
View All Result
Dog

इन 5 कुत्तों को सहारनपुर निगम ने पकड़ा, आपके पास भी है तो सावधान हो जाइए।

City Web by City Web
May 5, 2025
in CityWeb, सहारनपुर
0
Share on FacebookShare on Twitter

सहारनपुर नगर निगम ने आज पशु कल्याण से जुड़े मामलों में सख़्ती दिखाते हुए बिना लाइसेंस पाले जा रहे पांच विदेशी नस्ल के श्वानों को जब्त कर लिया, वहीं गंदगी फैलाने पर दो पशु डेयरियों पर ₹10,000 का जुर्माना भी लगाया गया।

You might also like

BJP जिला अध्यक्ष अभिषेक शर्मा

बिसरख से गूंजा ‘ग्रीन दादरी–क्लीन दादरी’ का संकल्प, पौधरोपण से शुरू हुई हरित मुहिम

September 19, 2026
प्रेस क्लब ऑफ भारत

प्रेस क्लब ऑफ भारत में शिक्षक दिवस पर पत्रकारिता के शिक्षाविदों का सम्मान

September 8, 2026
Dog

प्रद्युमन नगर से पांच अवैध पालतू श्वान जब्त

नगर निगम को IGRS (जनसुनवाई पोर्टल) पर प्रद्युमन नगर स्थित एक आवास में अवैध रूप से विदेशी नस्ल के पांच पालतू कुत्ते पाले जाने की शिकायत मिली थी। जांच में सामने आया कि श्वान पालक ने नगर निगम से कोई लाइसेंस नहीं लिया था। नियमों के अनुसार, 200 गज के आवास में केवल दो पालतू कुत्ते ही रखे जा सकते हैं।

नगरायुक्त के निर्देश पर पशु चिकित्सा कल्याण अधिकारी डॉ. संदीप मिश्रा के नेतृत्व में नगर निगम टीम ने मौके पर कार्रवाई की। श्वान मालिक को जुर्माना भरने और तीन कुत्ते हटाने के निर्देश दिए गए थे, लेकिन जब निर्देशों का पालन नहीं किया गया, तो नगर निगम ने पांचों श्वानों को जब्त कर लिया।

हकीकत नगर में गंदगी फैलाने पर ₹1,000 जुर्माना

इसके अलावा हकीकत नगर में एक और श्वान पालक पर कुत्ते के माध्यम से गंदगी फैलाने का आरोप सिद्ध होने पर ₹1,000 का जुर्माना भी लगाया गया।

Dog 1

डेयरी संचालकों पर भी चला निगम का डंडा

आज ही जनता रोड व बेहट रोड स्थित दो पशु डेयरियों द्वारा खुले में गोबर डालने और नालियों में गंदगी फैलाने पर नगर निगम ने ₹10,000 का जुर्माना वसूला। अधिकारियों ने डेयरी संचालकों को सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि यदि आगे से खुले में गोबर डाला गया तो पशु जब्त किए जाएंगे और एफआईआर दर्ज कर कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी।

पशु पालकों के लिए दिशानिर्देश

नगर निगम के पशु कल्याण अधिकारी डॉ. संदीप मिश्रा ने जानकारी दी कि

ADVERTISEMENT
  • विदेशी ब्रीड के पालतू श्वानों का रजिस्ट्रेशन अनिवार्य है।
  • रजिस्ट्रेशन शुल्क ₹500 प्रति वर्ष है।
  • बिना लाइसेंस पालतू श्वान रखने पर ₹5,000 प्रति श्वान जुर्माना लगाया जा सकता है।
  • अवैध डॉग ब्रीडिंग सेंटर पर ₹20,000 तक जुर्माना हो सकता है।

रजिस्ट्रेशन के लिए आवश्यक दस्तावेज़

  • श्वान मालिक का आधार कार्ड
  • श्वान का एंटी रेबीज़ वैक्सीनेशन प्रमाण पत्र
  • ₹500 की लाइसेंस फीस
    इन सभी दस्तावेजों को नगर निगम सहारनपुर के पशु कल्याण विभाग में जमा करना होगा।
Dog 2

नगर निगम की अपील

नगर निगम ने सभी नागरिकों से अपील की है कि यदि वे पालतू कुत्ता पालते हैं, तो उसका लाइसेंस तुरंत बनवाएं और अपने श्वान को सार्वजनिक स्थानों पर साफ-सफाई के साथ रखें। नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ भविष्य में और भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

ADVERTISEMENT
City Web

City Web

Related Stories

BJP जिला अध्यक्ष अभिषेक शर्मा

बिसरख से गूंजा ‘ग्रीन दादरी–क्लीन दादरी’ का संकल्प, पौधरोपण से शुरू हुई हरित मुहिम

by City Web
September 19, 2026
0

ग्रेटर नोएडा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में चलाए जा रहे सेवा संकल्प अभियान के तहत दादरी विधानसभा...

प्रेस क्लब ऑफ भारत

प्रेस क्लब ऑफ भारत में शिक्षक दिवस पर पत्रकारिता के शिक्षाविदों का सम्मान

by City Web
September 8, 2026
0

ग्रेटर नोएडा। शिक्षक दिवस के अवसर पर प्रेस क्लब ऑफ भारत के कार्यालय में शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया...

ग्रेटर नोएडा के 44 गांवों के किसानों

ग्रेटर नोएडा 44 गांवों के किसानों का 10% आबादी भूखंड मुद्दा गरमाया, जयंत चौधरी से मांग

by City Web
August 8, 2026
0

ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा विकास प्राधिकरण के अधिसूचित क्षेत्र के 44 गांवों के प्रभावित किसानों का वर्षों पुराना 10 प्रतिशत...

Agniveer

Agniveer Recruitment Rally: 17 अगस्त से सहारनपुर में भर्ती, इन युवाओं को मिलेगा मौका

by City Web
August 1, 2026
0

सहारनपुर में 17 अगस्त से Agniveer Recruitment Rally आयोजित होगी। 13 जिलों के CEE पास अभ्यर्थी इसमें शामिल होंगे। भर्ती...

Next Post
सहारनपुर के कंपनी बाग में मिला शव, हत्या या आत्महत्या ?

सहारनपुर के कंपनी बाग में मिला शव, हत्या या आत्महत्या ?

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Facebook Twitter Youtube
CityWeb

सिटी वेब एक मीडिया सॉल्यूशन ब्रांड है जो कि आपको शहरों की ताजा खबरें वीडियो, ऑडियो, टेक्स्ट और इमेज फॉर्म में प्रोवाइड करता है |

Categories

  • Business / सरकारी नौकरी
  • CityWeb
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • खेल-कूद
  • ग्रेटर नोएडा
  • जीवन शैली
  • दिल्ली एनसीआर
  • देश-विदेश
  • धर्म
  • राज्य
  • शहर
  • शिक्षा
  • संपादकीय
  • सहारनपुर
  • Contact Us
  • Privacy Policy

© 2023 CityWeb - Indian News Portal and Newspaper

No Result
View All Result
  • Contact Us

© 2023 CityWeb - Indian News Portal and Newspaper