CityWeb
  • देश-विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
  • शहर
    • दिल्ली एनसीआर
    • ग्रेटर नोएडा
    • सहारनपुर
  • खेल-कूद
  • शिक्षा
  • जीवन शैली
  • धर्म
  • संपादकीय
No Result
View All Result
ताज़ा ख़बरें
CityWeb
  • देश-विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
  • शहर
    • दिल्ली एनसीआर
    • ग्रेटर नोएडा
    • सहारनपुर
  • खेल-कूद
  • शिक्षा
  • जीवन शैली
  • धर्म
  • संपादकीय
No Result
View All Result
CityWeb
No Result
View All Result
सहारनपुर के कंपनी बाग में मिला शव, हत्या या आत्महत्या ?

सहारनपुर के कंपनी बाग में मिला शव, हत्या या आत्महत्या ?

City Web by City Web
May 9, 2025
in CityWeb, सहारनपुर
0
Share on FacebookShare on Twitter

सहारनपुर।
शहर के जनकपुरी थाना क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया जब कंपनी बाग में एक व्यक्ति का शव पड़ा मिला। मृतक की पहचान बेरीबाग कॉलोनी निवासी रवि कोहली (55) के रूप में हुई है। पुलिस जांच में यह सामने आया है कि मृतक ने कर्ज के दबाव में आकर आत्महत्या की है।

मिली जानकारी के अनुसार, रवि कोहली बुधवार शाम रोज की तरह टहलने के लिए घर से निकले थे, लेकिन देर रात तक वह घर नहीं लौटे। परिजनों ने आसपास तलाश शुरू की, लेकिन कुछ पता नहीं चल पाया। गुरुवार सुबह स्थानीय लोगों ने कंपनी बाग में एक व्यक्ति का शव पड़े होने की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव की पहचान रवि कोहली के रूप में की।

You might also like

प्रेस क्लब ऑफ भारत

प्रेस क्लब ऑफ भारत में शिक्षक दिवस पर पत्रकारिता के शिक्षाविदों का सम्मान

September 8, 2026
ग्रेटर नोएडा के 44 गांवों के किसानों

ग्रेटर नोएडा 44 गांवों के किसानों का 10% आबादी भूखंड मुद्दा गरमाया, जयंत चौधरी से मांग

August 8, 2026
ADVERTISEMENT

पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि रवि कोहली ने कुछ लोगों से कर्ज लिया था। बीते कुछ समय से उन लोगों की ओर से लगातार पैसे वापस करने का दबाव बनाया जा रहा था, जिससे वह मानसिक रूप से काफी परेशान चल रहे थे। इसी तनाव के चलते उन्होंने ज़हरीला पदार्थ निगलकर आत्महत्या कर ली।

सीओ प्रथम अशोक सिसोदिया ने बताया कि, “मौके से मिले साक्ष्य और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर यह स्पष्ट हुआ है कि व्यक्ति ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या की है। मृतक आर्थिक तंगी और कर्ज के दबाव से गुजर रहा था। फिलहाल परिजनों की ओर से कोई लिखित तहरीर नहीं दी गई है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है।”

घटना के बाद से परिजनों में शोक का माहौल है। रवि कोहली के आत्मघाती कदम ने एक बार फिर इस बात की ओर ध्यान खींचा है कि आर्थिक तंगी और कर्ज का मानसिक दबाव किस हद तक लोगों को तोड़ सकता है। स्थानीय लोग भी इस घटना से स्तब्ध हैं और प्रशासन से मांग कर रहे हैं कि ऐसी परिस्थितियों में मानसिक स्वास्थ्य और कर्ज पीड़ितों के लिए ठोस कदम उठाए जाएं।

ADVERTISEMENT
City Web

City Web

Related Stories

प्रेस क्लब ऑफ भारत

प्रेस क्लब ऑफ भारत में शिक्षक दिवस पर पत्रकारिता के शिक्षाविदों का सम्मान

by City Web
September 8, 2026
0

ग्रेटर नोएडा। शिक्षक दिवस के अवसर पर प्रेस क्लब ऑफ भारत के कार्यालय में शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया...

ग्रेटर नोएडा के 44 गांवों के किसानों

ग्रेटर नोएडा 44 गांवों के किसानों का 10% आबादी भूखंड मुद्दा गरमाया, जयंत चौधरी से मांग

by City Web
August 8, 2026
0

ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा विकास प्राधिकरण के अधिसूचित क्षेत्र के 44 गांवों के प्रभावित किसानों का वर्षों पुराना 10 प्रतिशत...

Agniveer

Agniveer Recruitment Rally: 17 अगस्त से सहारनपुर में भर्ती, इन युवाओं को मिलेगा मौका

by City Web
August 1, 2026
0

सहारनपुर में 17 अगस्त से Agniveer Recruitment Rally आयोजित होगी। 13 जिलों के CEE पास अभ्यर्थी इसमें शामिल होंगे। भर्ती...

Imran Masood

Imran Masood ने किया Kanwar Seva Camp का उद्घाटन, बोले- गंगा-जमुनी तहज़ीब ही सहारनपुर की पहचान

by City Web
August 1, 2026
0

सहारनपुर में कांग्रेस सांसद Imran Masood ने Kanwar Seva Camp का उद्घाटन किया। उन्होंने शिवभक्त कांवड़ियों की सेवा को सामाजिक...

Next Post
सहारनपुर: ऑपरेशन सिंदूर के बाद जिले में हाई अलर्ट, ट्रांसपोर्टरों के साथ प्रशासन की आपात बैठक

सहारनपुर: ऑपरेशन सिंदूर के बाद जिले में हाई अलर्ट, ट्रांसपोर्टरों के साथ प्रशासन की आपात बैठक

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Facebook Twitter Youtube
CityWeb

सिटी वेब एक मीडिया सॉल्यूशन ब्रांड है जो कि आपको शहरों की ताजा खबरें वीडियो, ऑडियो, टेक्स्ट और इमेज फॉर्म में प्रोवाइड करता है |

Categories

  • Business / सरकारी नौकरी
  • CityWeb
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • खेल-कूद
  • ग्रेटर नोएडा
  • जीवन शैली
  • दिल्ली एनसीआर
  • देश-विदेश
  • धर्म
  • राज्य
  • शहर
  • शिक्षा
  • संपादकीय
  • सहारनपुर
  • Contact Us
  • Privacy Policy

© 2023 CityWeb - Indian News Portal and Newspaper

No Result
View All Result
  • Contact Us

© 2023 CityWeb - Indian News Portal and Newspaper