CityWeb
  • देश-विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
  • शहर
    • दिल्ली एनसीआर
    • ग्रेटर नोएडा
    • सहारनपुर
  • खेल-कूद
  • शिक्षा
  • जीवन शैली
  • धर्म
  • संपादकीय
No Result
View All Result
ताज़ा ख़बरें
CityWeb
  • देश-विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
  • शहर
    • दिल्ली एनसीआर
    • ग्रेटर नोएडा
    • सहारनपुर
  • खेल-कूद
  • शिक्षा
  • जीवन शैली
  • धर्म
  • संपादकीय
No Result
View All Result
CityWeb
No Result
View All Result
सहारनपुर में मस्जिद के नाम पर अवैध चंदा और कब्जे की कोशिश, पढ़े पूरी खबर…

सहारनपुर में मस्जिद के नाम पर अवैध चंदा और कब्जे की कोशिश, पढ़े पूरी खबर…

City Web by City Web
June 3, 2025
in CityWeb, सहारनपुर
0
Share on FacebookShare on Twitter
ADVERTISEMENT

सहारनपुर। शहर में अंबाला रोड स्थित एक निजी मस्जिद की संपत्ति को लेकर गंभीर विवाद सामने आया है। मामले में युवक मसरूर खान ने कई लोगों पर षड्यंत्र के तहत फर्जी दस्तावेजों के आधार पर खुद को मस्जिद का मुतवल्ली घोषित करने और लाखों रुपये का अवैध चंदा इकट्ठा करने का आरोप लगाया है। मसरूर खान द्वारा दायर प्रार्थना पत्र पर सीजीएम कोर्ट ने संज्ञान लेते हुए मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए हैं, जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है।

You might also like

Saharanpur

सहारनपुर में देर रात पुलिस मुठभेड़, कथित गोकशी आरोपी घायल, साथी फरार

May 19, 2026
Congress Conference

सहारनपुर कांग्रेस सम्मेलन में मंच पर हंगामा, नेताओं के बीच माइक को लेकर विवाद

May 19, 2026

थाना कोतवाली मंडी क्षेत्र निवासी मसरूर खान ने बताया कि उनके पूर्वज स्वर्गीय इब्राहिम ने 8 मई 1940 को अंबाला रोड स्थित खसरा संख्या 980 और 981 की भूमि खरीदी थी। इस भूमि पर एक निजी मस्जिद का निर्माण कराया गया, जिसकी देखरेख उनकी दादी रशीदन बीबी करती थीं। यह मस्जिद नगर पालिका परिषद के वर्ष 1952-53 के रिकॉर्ड और 1359 फैसली के अभिलेखों में भी दर्ज है।

मसरूर के अनुसार, इस संपत्ति को लेकर वर्ष 1967 में एक विवाद हुआ था, जिसमें उनके परिवार द्वारा राशि अदा की गई थी। इसके बाद 1975 में दोबारा विवाद उत्पन्न हुआ, और इस बार उनके पिता स्वर्गीय नाजिम खां द्वारा संबंधित राशि जमा कराई गई। उनका कहना है कि वर्तमान में नगर निगम के रिकॉर्ड में यह संपत्ति उनके और उनके भाइयों के नाम दर्ज है।

हालांकि, मसरूर का आरोप है कि मोहम्मद सरफराज, शमी, असद उर्फ गुड्डू, जिया खान और तीन अन्य अज्ञात लोगों ने मिलकर षड्यंत्र रचा और फर्जी व कूटरचित दस्तावेज तैयार कर खुद को मस्जिद का मुतवल्ली घोषित करने की कोशिश की। इसके अलावा, उन्होंने मस्जिद के नाम पर लाखों रुपये का अवैध चंदा भी एकत्र किया है।

मसरूर ने बताया कि उन्होंने इस मामले की जानकारी थाना कुतुबशेर और अन्य संबंधित अधिकारियों को भी दी थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। अंततः उन्होंने न्यायालय की शरण ली और सीजीएम कोर्ट में प्रार्थना पत्र दाखिल किया।

कोर्ट के आदेश पर अब पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मसरूर खान ने इस मामले में निष्पक्ष जांच की मांग करते हुए दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

ADVERTISEMENT
City Web

City Web

Related Stories

Saharanpur

सहारनपुर में देर रात पुलिस मुठभेड़, कथित गोकशी आरोपी घायल, साथी फरार

by City Web
May 19, 2026
0

सहारनपुर के फतेहपुर थाना क्षेत्र में पुलिस और कथित गोकशी आरोपियों के बीच देर रात मुठभेड़ हुई। जवाबी कार्रवाई में...

Congress Conference

सहारनपुर कांग्रेस सम्मेलन में मंच पर हंगामा, नेताओं के बीच माइक को लेकर विवाद

by City Web
May 19, 2026
0

सहारनपुर के गागलहेड़ी में आयोजित कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान मंच संचालन को लेकर पार्टी नेताओं के बीच विवाद हो...

8th Pay Commission 2026, 8वां वेतन आयोग 2026 — सैलरी बढ़ोतरी और एरियर जानकारी

8वां वेतन आयोग 2026: सैलरी कब बढ़ेगी, एरियर कितना?

by City Web
May 19, 2026
0

अगर आप केंद्र सरकार के कर्मचारी हैं या फिर किसी सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं, तो इस समय...

Sharda University

शारदा यूनिवर्सिटी में अत्याधुनिक TV स्टूडियो का उद्घाटन, मीडिया शिक्षा को मिला नया आयाम

by City Web
May 12, 2026
0

शारदा यूनिवर्सिटी के शारदा स्कूल ऑफ मीडिया फिल्म एंड एंटरटेनमेंट ने अत्याधुनिक टीवी स्टूडियो का विधिवत उद्घाटन किया और पत्रकारिता...

Next Post
सहारनपुर : पुरानी रंजिश बनी हमले की वजह, पढ़े पूरी खबर…

सहारनपुर : पुरानी रंजिश बनी हमले की वजह, पढ़े पूरी खबर...

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Facebook Twitter Youtube
CityWeb

सिटी वेब एक मीडिया सॉल्यूशन ब्रांड है जो कि आपको शहरों की ताजा खबरें वीडियो, ऑडियो, टेक्स्ट और इमेज फॉर्म में प्रोवाइड करता है |

Categories

  • Business / सरकारी नौकरी
  • CityWeb
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • खेल-कूद
  • ग्रेटर नोएडा
  • जीवन शैली
  • दिल्ली एनसीआर
  • देश-विदेश
  • धर्म
  • राज्य
  • शहर
  • शिक्षा
  • संपादकीय
  • सहारनपुर
  • Contact Us
  • Privacy Policy

© 2023 CityWeb - Indian News Portal and Newspaper

No Result
View All Result
  • Contact Us

© 2023 CityWeb - Indian News Portal and Newspaper