CityWeb
  • देश-विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
  • शहर
    • दिल्ली एनसीआर
    • ग्रेटर नोएडा
    • सहारनपुर
  • खेल-कूद
  • शिक्षा
  • जीवन शैली
  • धर्म
  • संपादकीय
No Result
View All Result
ताज़ा ख़बरें
CityWeb
  • देश-विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
  • शहर
    • दिल्ली एनसीआर
    • ग्रेटर नोएडा
    • सहारनपुर
  • खेल-कूद
  • शिक्षा
  • जीवन शैली
  • धर्म
  • संपादकीय
No Result
View All Result
CityWeb
No Result
View All Result
सहारनपुर में दोस्त बना जालसाज, कारोबारी से की लाखो की ठगी…

सहारनपुर में दोस्त बना जालसाज, कारोबारी से की लाखो की ठगी…

City Web by City Web
June 3, 2025
in CityWeb, सहारनपुर
0
Share on FacebookShare on Twitter

सहारनपुर। थाना सदर बाजार क्षेत्र में एक व्यक्ति के साथ 12 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। पीड़ित ने तीन लोगों पर फर्जी कंपनी के नाम पर निवेश के नाम पर धोखाधड़ी कर रकम हड़पने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

मिशन कंपाउंड निवासी तपेश ममगाई ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि उसका पुराना जानकार दीपक चौहान अक्सर जरूरत पड़ने पर उससे उधार लेता था और समय पर रुपये लौटा भी देता था। इसी भरोसे के चलते उन्होंने दीपक को पांच लाख रुपये उधार दिए थे।

You might also like

Saharanpur

सहारनपुर में देर रात पुलिस मुठभेड़, कथित गोकशी आरोपी घायल, साथी फरार

May 19, 2026
Congress Conference

सहारनपुर कांग्रेस सम्मेलन में मंच पर हंगामा, नेताओं के बीच माइक को लेकर विवाद

May 19, 2026

तपेश के अनुसार, मार्च 2024 के पहले सप्ताह में दीपक ने उसे अपने दो साथियों हरिपाल गौतम और संदीप से मिलवाया। इन दोनों ने खुद को ‘महालक्ष्मी कांट्रैक्टर्स एंड सप्लायर्स’ नामक फर्म से जुड़ा बताया और एक बड़े सप्लाई कांट्रैक्ट में निवेश की पेशकश की। उन्होंने दावा किया कि इस प्रोजेक्ट के लिए 50 लाख रुपये की आवश्यकता है और यदि तपेश निवेश करता है तो उसे अच्छे मुनाफे में भागीदारी मिलेगी।

ADVERTISEMENT

तीनों के झांसे में आकर तपेश ने 18 और 19 मार्च को कुल 12 लाख रुपये आरटीजीएस के माध्यम से उनके बताए बैंक खाते में ट्रांसफर कर दिए। लेकिन पैसे मिलने के बाद आरोपियों ने टालमटोल शुरू कर दी और जब तपेश ने अपनी रकम वापसी की बात की तो तीनों ने साफ मना कर दिया।

इसके बाद तपेश ने जब पड़ताल की, तो उसे पता चला कि ‘महालक्ष्मी कांट्रैक्टर्स एंड सप्लायर्स’ नामक फर्म फरवरी 2025 में ही निलंबित हो चुकी है। यानी कंपनी की मौजूदगी ही अब नहीं है।

इस पूरे मामले की जानकारी मिलते ही तपेश ममगाई ने सदर बाजार थाने में तीनों के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने जांच के बाद दीपक चौहान, हरिपाल गौतम और संदीप के खिलाफ धोखाधड़ी की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

ADVERTISEMENT
City Web

City Web

Related Stories

Saharanpur

सहारनपुर में देर रात पुलिस मुठभेड़, कथित गोकशी आरोपी घायल, साथी फरार

by City Web
May 19, 2026
0

सहारनपुर के फतेहपुर थाना क्षेत्र में पुलिस और कथित गोकशी आरोपियों के बीच देर रात मुठभेड़ हुई। जवाबी कार्रवाई में...

Congress Conference

सहारनपुर कांग्रेस सम्मेलन में मंच पर हंगामा, नेताओं के बीच माइक को लेकर विवाद

by City Web
May 19, 2026
0

सहारनपुर के गागलहेड़ी में आयोजित कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान मंच संचालन को लेकर पार्टी नेताओं के बीच विवाद हो...

8th Pay Commission 2026, 8वां वेतन आयोग 2026 — सैलरी बढ़ोतरी और एरियर जानकारी

8वां वेतन आयोग 2026: सैलरी कब बढ़ेगी, एरियर कितना?

by City Web
May 19, 2026
0

अगर आप केंद्र सरकार के कर्मचारी हैं या फिर किसी सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं, तो इस समय...

Sharda University

शारदा यूनिवर्सिटी में अत्याधुनिक TV स्टूडियो का उद्घाटन, मीडिया शिक्षा को मिला नया आयाम

by City Web
May 12, 2026
0

शारदा यूनिवर्सिटी के शारदा स्कूल ऑफ मीडिया फिल्म एंड एंटरटेनमेंट ने अत्याधुनिक टीवी स्टूडियो का विधिवत उद्घाटन किया और पत्रकारिता...

Next Post
सहारनपुर में मस्जिद के नाम पर अवैध चंदा और कब्जे की कोशिश, पढ़े पूरी खबर…

सहारनपुर में मस्जिद के नाम पर अवैध चंदा और कब्जे की कोशिश, पढ़े पूरी खबर...

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Facebook Twitter Youtube
CityWeb

सिटी वेब एक मीडिया सॉल्यूशन ब्रांड है जो कि आपको शहरों की ताजा खबरें वीडियो, ऑडियो, टेक्स्ट और इमेज फॉर्म में प्रोवाइड करता है |

Categories

  • Business / सरकारी नौकरी
  • CityWeb
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • खेल-कूद
  • ग्रेटर नोएडा
  • जीवन शैली
  • दिल्ली एनसीआर
  • देश-विदेश
  • धर्म
  • राज्य
  • शहर
  • शिक्षा
  • संपादकीय
  • सहारनपुर
  • Contact Us
  • Privacy Policy

© 2023 CityWeb - Indian News Portal and Newspaper

No Result
View All Result
  • Contact Us

© 2023 CityWeb - Indian News Portal and Newspaper