CityWeb
  • देश-विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
  • शहर
    • दिल्ली एनसीआर
    • ग्रेटर नोएडा
    • सहारनपुर
  • खेल-कूद
  • शिक्षा
  • जीवन शैली
  • धर्म
  • संपादकीय
No Result
View All Result
ताज़ा ख़बरें
CityWeb
  • देश-विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
  • शहर
    • दिल्ली एनसीआर
    • ग्रेटर नोएडा
    • सहारनपुर
  • खेल-कूद
  • शिक्षा
  • जीवन शैली
  • धर्म
  • संपादकीय
No Result
View All Result
CityWeb
No Result
View All Result
Saharanpur

सहारनपुर में देर रात पुलिस मुठभेड़, कथित गोकशी आरोपी घायल, साथी फरार

City Web by City Web
May 19, 2026
in CityWeb, सहारनपुर
0
Share on FacebookShare on Twitter

सहारनपुर के थाना फतेहपुर क्षेत्र में सोमवार देर रात पुलिस और कथित गोकशी से जुड़े आरोपियों के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक आरोपी गोली लगने से घायल हो गया, जबकि उसका साथी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया। घायल आरोपी को पुलिस ने हिरासत में लेकर उपचार के लिए अस्पताल भेज दिया है।

ADVERTISEMENT

चेकिंग के दौरान सामने आए बाइक सवार

पुलिस अधिकारियों के अनुसार थाना फतेहपुर पुलिस टीम इलाके में संदिग्ध वाहनों और व्यक्तियों की जांच कर रही थी। इसी दौरान एक बाइक पर सवार दो युवक सर्विस रोड की ओर से आते दिखाई दिए। पुलिस टीम ने उन्हें रुकने का संकेत दिया, लेकिन दोनों ने रुकने के बजाय भागने का प्रयास किया।

You might also like

BJP जिला अध्यक्ष अभिषेक शर्मा

बिसरख से गूंजा ‘ग्रीन दादरी–क्लीन दादरी’ का संकल्प, पौधरोपण से शुरू हुई हरित मुहिम

September 19, 2026
प्रेस क्लब ऑफ भारत

प्रेस क्लब ऑफ भारत में शिक्षक दिवस पर पत्रकारिता के शिक्षाविदों का सम्मान

September 8, 2026

पुलिस पर फायरिंग का आरोप

बताया गया कि पीछा किए जाने पर आरोपियों ने पुलिस टीम पर फायरिंग की। इसके बाद पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की। भागने के दौरान बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई। पुलिस के अनुसार इसके बाद भी आरोपियों ने फायरिंग जारी रखी, जिस पर जवाबी कार्रवाई में एक युवक के पैर में गोली लगी।

घायल आरोपी की पहचान अमजद के रूप में

घायल युवक की पहचान अमजद पुत्र शब्बीर उर्फ लीला निवासी दतौली मुगल थाना फतेहपुर, सहारनपुर के रूप में हुई है। पुलिस ने उसे पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, जहां उसका उपचार चल रहा है।

दूसरा आरोपी फरार, पुलिस का कॉम्बिंग अभियान जारी

घटना के बाद दूसरा आरोपी आसपास के जंगल और अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने देर रात तक इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया, लेकिन फरार आरोपी का पता नहीं चल सका।

हथियार और अन्य सामान बरामद

पुलिस ने घायल आरोपी के कब्जे से एक तमंचा, .315 बोर के जिंदा और खोखा कारतूस बरामद करने का दावा किया है। इसके अलावा एक कट्टे में रस्सी, छुरे, छोटी कुल्हाड़ियां और अन्य सामान भी मिला है। घटना में इस्तेमाल की गई बाइक को भी कब्जे में ले लिया गया है।

जांच में जुटी पुलिस

पुलिस का कहना है कि मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। फरार आरोपी की तलाश के लिए आसपास के इलाकों में दबिश दी जा रही है।

Tags: Cow Slaughter CaseEncounter NewsFatehpur SaharanpurPolice EncounterSaharanpur CrimeSaharanpur NewsSaharanpur Police
ADVERTISEMENT
City Web

City Web

Related Stories

BJP जिला अध्यक्ष अभिषेक शर्मा

बिसरख से गूंजा ‘ग्रीन दादरी–क्लीन दादरी’ का संकल्प, पौधरोपण से शुरू हुई हरित मुहिम

by City Web
September 19, 2026
0

ग्रेटर नोएडा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में चलाए जा रहे सेवा संकल्प अभियान के तहत दादरी विधानसभा...

प्रेस क्लब ऑफ भारत

प्रेस क्लब ऑफ भारत में शिक्षक दिवस पर पत्रकारिता के शिक्षाविदों का सम्मान

by City Web
September 8, 2026
0

ग्रेटर नोएडा। शिक्षक दिवस के अवसर पर प्रेस क्लब ऑफ भारत के कार्यालय में शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया...

ग्रेटर नोएडा के 44 गांवों के किसानों

ग्रेटर नोएडा 44 गांवों के किसानों का 10% आबादी भूखंड मुद्दा गरमाया, जयंत चौधरी से मांग

by City Web
August 8, 2026
0

ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा विकास प्राधिकरण के अधिसूचित क्षेत्र के 44 गांवों के प्रभावित किसानों का वर्षों पुराना 10 प्रतिशत...

Agniveer

Agniveer Recruitment Rally: 17 अगस्त से सहारनपुर में भर्ती, इन युवाओं को मिलेगा मौका

by City Web
August 1, 2026
0

सहारनपुर में 17 अगस्त से Agniveer Recruitment Rally आयोजित होगी। 13 जिलों के CEE पास अभ्यर्थी इसमें शामिल होंगे। भर्ती...

Next Post
Farji Votes - SP Press Confrence

गौतमबुद्ध नगर में हजारों फर्जी वोट होने का दावा, सपा ने चुनाव आयोग और भाजपा को घेरा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Facebook Twitter Youtube
CityWeb

सिटी वेब एक मीडिया सॉल्यूशन ब्रांड है जो कि आपको शहरों की ताजा खबरें वीडियो, ऑडियो, टेक्स्ट और इमेज फॉर्म में प्रोवाइड करता है |

Categories

  • Business / सरकारी नौकरी
  • CityWeb
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • खेल-कूद
  • ग्रेटर नोएडा
  • जीवन शैली
  • दिल्ली एनसीआर
  • देश-विदेश
  • धर्म
  • राज्य
  • शहर
  • शिक्षा
  • संपादकीय
  • सहारनपुर
  • Contact Us
  • Privacy Policy

© 2023 CityWeb - Indian News Portal and Newspaper

No Result
View All Result
  • Contact Us

© 2023 CityWeb - Indian News Portal and Newspaper