CityWeb
  • देश-विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
  • शहर
    • दिल्ली एनसीआर
    • ग्रेटर नोएडा
    • सहारनपुर
  • खेल-कूद
  • शिक्षा
  • जीवन शैली
  • धर्म
  • संपादकीय
No Result
View All Result
ताज़ा ख़बरें
CityWeb
  • देश-विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
  • शहर
    • दिल्ली एनसीआर
    • ग्रेटर नोएडा
    • सहारनपुर
  • खेल-कूद
  • शिक्षा
  • जीवन शैली
  • धर्म
  • संपादकीय
No Result
View All Result
CityWeb
No Result
View All Result
kargil-rajatam

कारगिल रजतम महा आयोजन- में रहूं न रहूं ये देश रहना चाहिए: उमेश गोपीनाथ जाधव

City Web by City Web
July 18, 2024
in CityWeb, ग्रेटर नोएडा
0
Share on FacebookShare on Twitter

कारगिल रजतम महा आयोजन: इंडिया एक्सपो मार्ट में आज आयोजित होगा कारगिल रजतम महा आयोजन,जांबाज,वीरों को श्रद्धांजली और उनके परिवारों का होगा सम्मान

मीडिया क्लब ऑफ इंडिया ( एमसीआई) इंडिया एक्सपो एवं यूजीजे फाउंडेशन ने प्रेसवार्ता के दौरान कार्यक्रम की जानकारी पत्रकारों के साथ साझा की गई।

You might also like

ग्रेटर नोएडा के 44 गांवों के किसानों

ग्रेटर नोएडा 44 गांवों के किसानों का 10% आबादी भूखंड मुद्दा गरमाया, जयंत चौधरी से मांग

August 8, 2026
Commonwealth Games

Commonwealth Games 2026: Gulveer और Harjinder ने जीता Medal, पदक तालिका में कहाँ पहुंचा भारत ?

July 29, 2026

स्थानीय से राष्ट्रीय स्तर की 50 से ज्यादा संस्थाएं कर रही भागीदारी

बताया कि उनके संयुक्त प्रयासों से कारगिल शौर्य दिवस की 25वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य मे 19 जुलाई को आयोजित हो रहे “कारगिल रजतम” में सेना और सुरक्षा बलों के वीर जवानों और और वीर शहीदों के परिवारों को सम्मानित किया जाएगा । इस मौके पर वीर शहीदों को सामूहिक श्रद्धांजलि भी दी जाएगी।

यह जानकारी देते हुए आईआईएमटी कालेज में पत्रकारों से बातचीत में डेढ़ लाख किलोमीटर की यात्राकर दो सो से अधिक शहीदों की आंगन की मिट्टी एकत्र राष्ट्र भक्त उमेश गोपीनाथ जाधव ने बताया कि
इंडिया एक्सपो मार्ट में 19 को आयोजित कार्यक्रम दोपहर एक बजे से शुरू होकर पांच बजे तक चलेगा।

कारगिल सहित विभिन्न मोर्चो पर जंग लड़ चुके जांबाज होंगे शामिल

कार्यक्रम में जहां कारगिल की जंग के अतिरिक्त अन्य सेवाओं में पुरस्कृत सेना के जांबाज वीर और वीर शहीदों के परिवारों के अलावा विभिन्न सुरक्षा बलों के जांबाज भी सम्मानित किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि वो देश के 140 करोड़ देशवासियों के दिलों में जांबाज शहीदों की याद को जगाने के साथ – साथ उनका और उनके परिवारों का सम्मान सर्वोपरि रखना चाहते है।

उनका उद्देश्य कोई राजनीति करना नही है। एक पंक्ति के साथ उन्होंने कहा की …में रहूं न रहूं ये देश रहना चाहिए,जो हमारी रक्षा के लिए घर नही लौटे,उनका हर दिल में सम्मान होना चाहिए….उन्होंने सभी युवाओं से भी,महा आयोजन में आने की अपील की है।

ताकि वो जान सके कि देश के वीर जांबाजों ने अपने प्राण देकर हमे सुरक्षित रखा। उन्होंने सवाल करते हुए कहा कि जो वीर हमारे लिए देश की रक्षा के लिए अपने प्राणों तक की आहुति देने से पीछे नहीं हटे,क्या हम उनके लिए उनकी याद में एक दिन का समय नहीं दे सकते?,

उन्होंने कहा कि माइनस से माइनस टेंपरेचर में हमारे जवान सीमाओं पर हमारे लिए खड़े रहते है। और जरूरत पड़ने पर जान की बाजी लगा देते है।तो आओ उनके सम्मानित परिवारों का सम्मान करें। और उनके परिवारों को अपने परिवार का हिस्सा मानकर उनकी सुध ले।

कौन कौन करेगा भागीदारी

कार्यक्रम में दर्जन भर से अधिक स्कूल कॉलेज सहित विभिन्न संस्थाओं के कलाकार अपने अपने ढंग से शौर्य दिवस पर भारतीय सेना और सुरक्षा बलों की वीरता और अदम्य साहस से परिपूर्ण प्रस्तुतियां देकर उनका सम्मान करेंगे।

ADVERTISEMENT

कार्यक्रम में स्थानीय , जनप्रतिनिधि, वरिष्ठ अधिकारियों के अलावा बड़े नेताओं को भी आमंत्रित किया गया है। जबकि गौतमबुद्ध नगर की भी दर्जनों प्रसिद्ध एवं प्रमुख संस्थाओं की भागीदारी रहेगी।

कार्यक्रम में कैसे होगा प्रवेश

कार्यक्रम में प्रवेश पूरी तरह नि: शुल्क रखा गया है, आने वालों को पहले आओ पहले पाओ के आधार पर सीट मिलेंगी।

कार्यक्रम का आयोजन क्यों

आपको बता दें कि आयोजन का मुख्य उद्देश्य कारगिल रजतम कार्यक्रम के जरिए वीर शहीदों को याद करना उनके परिवारों को सम्मानित करने के साथ – साथ देश की भावी युवा पीढ़ी को उन वीरों के शौर्य और पराक्रम से अवगत कराते हुए,उनमें देश भक्ति और भारत की संस्कृति को प्रज्वलित रखना है।

एमसीआई अध्यक्ष ऋषिपाल अरोरा ने बताया कि कारीगिल रजतम महाआयोजन कार्यक्रम के निदेशक राष्ट्रभक्त उमेश गोपीनाथ जाधव द्वारा पिछले पांच सालों में डेढ़ लाख किलो मीटर का सफर तय करके, देशभर के अलग अलग क्षेत्रों से सेना और सुरक्षा बलों के करीब दो सौ से अधिक देश के शहीद जांबाजों के घर से लाई गई पावन मिट्टी के कलश भी भावभीनी श्रद्धांजलि का हिस्सा होंगे।

साथ ही कार्यक्रम संयोजक अंकुर शर्मा ने इस दौरान कार्यक्रम के महत्वपूर्ण पहलुओं पर प्रकाश डालते हुए विस्तार से जानकारी दी।

क्यों है ये कार्यक्रम जरूरी

ज्ञात रहे कि हम सभी की रक्षा के लिए जिन्होंने अपने प्राणों की आहुति तक दे डाली,हम सभी का फर्ज है कि हम ऐसे वीरों को याद करें।

कारगिल विजय दिवस 26 जुलाई 1999, जब हम अपने असली नायकों को याद करते हैं और सलाम करते हैं, कारगिल की ऐतिहासिक लड़ाई उन्होंने बहादुरी और गर्व के साथ लड़ी और दुश्मनों को हराया था।

सेना के इस शौर्य पूर्ण कार्य के प्रति देश के भविष्य यानी युवा पीढ़ी को भी जागरूक करना और उनमें देश भक्ति की भावना पैदा करना है।साथ ही वीर जांबाज शहीदों को श्रद्धांजलि और उनके परिवारों की सुध लेकर उनका सम्मान करना है।

वार्ता में यह रहे मौजूद

उमेश गोपीनाथ जाधव(डेढ़ लाख किलोमीटर की यात्रा कर देश के वीर जांबाज शहीदों के घर के आंगन की पवित्र मिट्टी कलश एकत्र करने वाले),
अध्यक्ष मीडिया क्लब ऑफ इंडिया(एमसीआई),अध्यक्ष ऋषिपाल अरोरा,रि. मेजर कुंवर सुरेश राणा,कार्यक्रम संयोजक
अंकुर शर्मा,जगदीश शर्मा,राकेश पंवार,नितिन शर्मा आदि मौजूद रहे।

Tags: kargil rajatam
ADVERTISEMENT
City Web

City Web

CityWeb एक विश्वसनीय हिंदी समाचार पोर्टल है जो UP, Delhi NCR और राष्ट्रीय खबरें कवर करता है।

Related Stories

ग्रेटर नोएडा के 44 गांवों के किसानों

ग्रेटर नोएडा 44 गांवों के किसानों का 10% आबादी भूखंड मुद्दा गरमाया, जयंत चौधरी से मांग

by City Web
August 8, 2026
0

ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा विकास प्राधिकरण के अधिसूचित क्षेत्र के 44 गांवों के प्रभावित किसानों का वर्षों पुराना 10 प्रतिशत...

Commonwealth Games

Commonwealth Games 2026: Gulveer और Harjinder ने जीता Medal, पदक तालिका में कहाँ पहुंचा भारत ?

by City Web
July 29, 2026
0

Commonwealth Games 2026 में भारत के Gulveer Singh और Harjinder Kaur ने Silver Medal जीतकर देश का गौरव बढ़ाया। Gulveer...

E20 Petrol

E20 Petrol पर Nitin Gadkari का बड़ा बयान, Mileage और Engine को लेकर सरकार ने दूर किए भ्रम

by City Web
July 29, 2026
0

E20 Petrol को लेकर बढ़ती चिंताओं के बीच केंद्रीय मंत्री Nitin Gadkari ने कहा कि इससे वाहन की Performance या...

Assam

Assam Flood में राहत के संकेत, जलस्तर घटने से हालात सुधरे; 37 हजार से ज्यादा लोग अब भी Relief Camps में…

by City Web
July 28, 2026
0

Assam में बाढ़ की स्थिति में सुधार शुरू हो गया है। अधिकांश जिलों में पानी घटा है, लेकिन 37 हजार...

Next Post
Kargil rajatam

कारगिल रजतम में वीर सैनिकों व शहीदों के परिवारों का हुआ ऐतिहासिक सम्मान

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Facebook Twitter Youtube
CityWeb

सिटी वेब एक मीडिया सॉल्यूशन ब्रांड है जो कि आपको शहरों की ताजा खबरें वीडियो, ऑडियो, टेक्स्ट और इमेज फॉर्म में प्रोवाइड करता है |

Categories

  • Business / सरकारी नौकरी
  • CityWeb
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • खेल-कूद
  • ग्रेटर नोएडा
  • जीवन शैली
  • दिल्ली एनसीआर
  • देश-विदेश
  • धर्म
  • राज्य
  • शहर
  • शिक्षा
  • संपादकीय
  • सहारनपुर
  • Contact Us
  • Privacy Policy

© 2023 CityWeb - Indian News Portal and Newspaper

No Result
View All Result
  • Contact Us

© 2023 CityWeb - Indian News Portal and Newspaper